Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बदलापुर! राजीव युवा मितान क्लब पर ताला…सियासत वाला, क्लब बंद..सियासत चालू!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 4, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Rajiv Mitan Club Scheme Congress Bhupesh Government BJP Chief Minister Vishnudev Sai
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई सरकार ने कांग्रेस शासन के दौरान शुरु की गई कई योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस सरकार के समय स्वामी विवेकानंद जयंती पर  प्रारंभ की गई राजीव युवा मितान क्लब योजना भी ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। छत्तीसगढ़ के खेल और युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने इस योजना को जेब भरने वाली बताया। मंत्री टंकराम के मुताबिक राजीव मितान क्लब योजना के माध्यम से कांग्रेस के लोग अपनी जेबें भर रहे थे। वहीं कांग्रेस ने इस योजना को बंद करने पर बीजेपी पर हमला किया है।

  • मितान पर मचमच..करोड़ों खर्च
  • पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में हुई थी शुरु योजना
  • 3 साल में फूंक दिए भूपेश सरकार ने 132 करोड़
  • नए सीएम साय के समय हो गई बंद
  • साय सरकार ने लगाया क्लब पर ताला
  • सीएम साय ने दिए जांच के आदेश
  • कांग्रेस उठा रही साव सरकार के फैसले पर सवाल
  • क्यों बंद की राजीव युवा मितान क्लब योजना

राज्य के खेल मंत्री टंकराम वर्मा कहा कि राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021 और 22 में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत की थी। तब सरकार की ओर से इस योजना के तहत हर तीन माह में हरेक मितान क्लब को 25 हजार रुपए की राशि दी जा रहा थी। यह राशि राज्य शासन की ओर से जिला स्तरीय समिति अनुविभाग स्तरीय समिति के अनुविभागीय अधिकारी को राजस्व और नगर निगम आयुक्त के चालू खाते में ट्रांसफर किया जाता था। बीजेपी ने विपक्ष में रहते हुए भी इस योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुद्दा चुनाव में खूब उछाला था। अब जबकि राज्य में बीजेपी की सरकार बन चुकी है ऐसे में राजीव युवा मितान क्लब के खाते को सील कर दिया गया है। इस योजना में पिछले 3 साल के दौरान 132 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बांटी गई थी। बीजेपी सरकार ने इस राशि के वितरण की भी जांच के आदेश ने संबंधित विभाग को दे दिए हैं।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद हालात बदलते नजर आ रहे हैं। कई योजनाओं पर ब्रेक लग गया है। इनमें से एक योजना राजीव मितान क्लब भी है। बीजेपी सरकार ने 27 दिसंबर को एक आदेश जारी किया था। जिसके तहत जिला स्तरीय और अनुभाग स्तरीय समितियों के साथ मितान क्लबों के खातों में उपलब्ध राशि के अंतरण और व्यय पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब पूरी तरह से योजना बंद कर दी गई है। कांग्रेस इस पर नाराज हो रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है यह काफी दुर्भाग्य जनक है कि बीजेपी राजनीतिक विद्वेष के अनुसार निर्णय ले रही है। राजीव युवा मितान क्लब राज्य के युवाओं के हितों और उनके संर्पूण विकास के लिए बनाए गए थे। इसके गठन में किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं थी, लेकिन बीजेपी सरकार इस योजना को ​राजनीति से प्रेरित होकर योजना बंद कर रही है। वैसे राजीव मितान क्लब के बंद करने के बाद कांग्रेस में आक्रोश साफ तौर पर देखा जा सकता है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बीजेपी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। लेकिन आने वाले समय में देखना होगा बीजेपी और कांग्रेस के और किन-किन योजनाओं को बंद करती है।

यह थी राजीव मितान क्लब योजना

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी 2020 को राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था। उसी समय सीएम भूपेश बघेल ने इस योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद 18 सितंबर 2021 को राजीव गांधी मितान क्लब योजना के नाम से इसका शुभारंभ किया गया। योजना के तहत 20 से 40 युवाओं के समूह को जोड़ा गया। इनके माध्यम से राज्य में मितान क्लब स्थापित किये गए। इस तरह कांग्रेस के शासन में राजीव युवा मितान क्लब के तहत करीब 13 हजार से अधिक मितान क्लब गठित किए गए। जिन्हें हर तीन माह में शासन की ओर से 25 हजार रुपये की राशि बतोर अनुदान के रुप में दी जा रही थी। इस तरह से साल में भर में एक मितान क्लब के खाते में करीब एक लाख रुपए जमा किये जा रहे थे। इस तरह राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना में पिछले 2 साल के दौरान राज्य के करीब 13 हजार 269 क्लबों को कुल 132 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया।

Post Views: 302
Tags: #BJP Chief Minister Vishnudev Sai#Congress Bhupesh Government#Rajiv Mitan Club Scheme
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version