Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बंधुआ मजदूरी का शिकार नाबालिग: NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया, इन तीन राज्यों के अधिकारियों को नोटिस..!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 18, 2026
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Minor victims of bonded labour NHRC takes suo motu cognizance
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भागने की कोशिश पर बेरहमी, मशीन में कटा हाथ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े एक गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में सख्त रुख अपनाया है। मामला एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के से जुड़ा है, जो अपने पिता से बिछड़ने के बाद महीनों तक बंधुआ मजदूरी का शिकार रहा। पीड़ित बच्चा बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने पिता के साथ ट्रेन से यात्रा कर रहा था। हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर वह पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण दोबारा ट्रेन में नहीं चढ़ सका। इसी दौरान ट्रेन रवाना हो गई और बच्चा अपने पिता से बिछड़ गया।

नाबालिग से बंधुआ मजदूरी का मामला

ट्रेन यात्रा के दौरान पिता से बिछड़ा नाबालिग

बंधुआ मजदूरी का शिकार नाबालिग

नौकरी का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा ले जाया गया

NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

3 राज्यों के अफसरों को नोटिस

 

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

तीन राज्यों के शीर्ष अधिकारियों को NHRC का नोटिस

इसके बाद वह दो दिनों तक रेलवे स्टेशन पर भटकता रहा। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ले गया। वहां उससे सुबह से रात तक बंधुआ मजदूरी कराई गई। उससे पशु चरवाने, चारा काटने जैसे कठिन काम कराए जाते थे और विरोध करने पर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे ने एक बार वहां से भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा गया। इसी दौरान चारा काटने की मशीन में काम करते वक्त उसका बायां हाथ कोहनी से कट गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मालिक ने उसे कोई इलाज नहीं कराया और सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।

इलाज के बिना भटका, शिक्षकों ने दिखाई मानवता

बताया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घायल बच्चे को हरियाणा के नूंह जिले के एक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, दोबारा पकड़े जाने के डर से वह वहां से भी भाग गया और नंगे पांव तीन किलोमीटर से अधिक पैदल चला। रास्ते में दो सरकारी शिक्षकों ने उसकी हालत देखी और तत्काल मामले की सूचना बहादुरगढ़ जीआरपी को दी। इसके बाद वह किसी तरह अगस्त 2025 में अपने घर लौट सका।

पुनर्वास प्रमाण पत्र न मिलना गंभीर लापरवाही

इस पूरे मामले में एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित को अब तक बंधुआ मजदूर मुक्ति प्रमाण पत्र (Bonded Labour Release Certificate) जारी नहीं किया गया है, जो कि केंद्र सरकार की बंधुआ मजदूर पुनर्वास योजना–2021 के तहत मुआवजा और पुनर्वास पाने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त तथा बिहार के किशनगंज जिले के जिलाधिकारी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

  • नाबालिग से बंधुआ मजदूरी

  • पिता से बिछड़ा, शोषण का शिकार

  • नौकरी का झांसा, अमानवीय यातना

  • मशीन में कटा हाथ, इलाज नहीं

  • NHRC सख्त, तीन राज्यों को नोटिस

मुआवजा और दिव्यांग अधिकारों पर भी मांगी जानकारी

NHRC ने यह भी निर्देश दिया है कि यह जानकारी दी जाए कि पीड़ित को कोई मुआवजा दिया गया है या नहीं, और क्या उसे विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया है, ताकि वह दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सके।आयोग का कहना है कि यदि मीडिया रिपोर्ट में दी गई बातें सही पाई जाती हैं, तो यह मामला न केवल कानून व्यवस्था बल्कि मानवता के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Post Views: 109
Tags: bonded labourMinor victimsNHRC suo motu cognizance
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version