Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बलात्कार की शिकार नाबालिग बेटियों को मिलेगी मदद,केंद्र सरकार ने बड़ी योजना को दी हरी झंडी

पोक्सो पीड़ितों को सहायता योजना को मिली मंजूरी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 4, 2023
in दिल्ली
0
बलात्कार की शिकार नाबालिग बेटियों को मिलेगी मदद,केंद्र सरकार ने बड़ी योजना को दी हरी झंडी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने बलात्कार की शिकार नाबालिग लड़कियों को मुख्यधारा में शामिल करने की जोरदार कवायद शुरू कर दी है। जिसके तहत प्रत्येक राज्य में एक ऐसा समर्पित कक्ष या केंद्र स्थापित किया जाएगा। जहां केवल बलात्कार और गैंगरेप की शिकार गर्भवती नाबालिग लड़कियों को एक छत के नीचे आश्रय प्रदान करने से लेकर नियमित भोजन, मेडिकल,मानसिक,कानूनी और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि अभी तक देश में 18 वर्ष से कम आयु के बेसहारा बच्चों की देखभाल के लिए बाल कल्याण समितियां, बाल सुधार संस्थान और बाल गृह मौजूद हैं। लेकिन बलात्कार या गैंग रेप जैसे जघन्य अपराध के बाद परिवार द्वारा त्यागी गई,अनाथ और ऐसे हादसे के बाद परिवार में लौटने की इच्छा न रखने वाली नाबालिग लड़कियों को सहायता देने के लिए देश में फिलहाल कोई ठोस व्यवस्था मौजूद नहीं है। लेकिन अब इस कमी को जल्द पूरा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

निर्भया फंड से दिए जाएंगे 74 करोड़ रुपए

मंत्रालय ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, निर्भया फंड के जरिए मंत्रालय ने इस कमी को दूर करने के लिए‘स्कीम फॉर क्रिटिकल केयर एंड सपोर्ट फार असेसिंग जस्टिस टू रेप, गैंग रेप सवाई वर्स एंड माइनर गर्ल्स हू गेट्स प्रेगनेंट’ नामक एक योजना को मंजूरी प्रदान की है। करीब सप्ताह भर में इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। योजना पर कुल 74.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील करेगा कि वो अपने-अपने इलाकों में तीव्र गति से पॉक्सो पीड़ितों को सहायता देने के लिए उक्त केंद्र या कक्ष स्थापित करें। जहां पीड़ित लड़कियों को हादसे के बाद 18 साल से लेकर 23 वर्ष तक की आयु तक आश्रय के साथ-साथ तमाम अन्य जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद उसे आगे गोद देने में भी मदद की जाएगी। मंत्रालय का कहना है कि इस योजना को वह केंद्र के अन्य मंत्रालयों जैसे कौशल विकास के साथ भी जोड़ेगा। जिससे पीड़ित लड़कियों को अपने पैरों पर खड़े होने में भी मदद मिलेगी। ये केंद्र अगर कोई राज्य बाल सुधारों से जुड़े केंद्रों के भीतर ही खोलना चाहेगा। तो उसे भी इसकी अनुमति होगी। मंत्रालय केंद्र के निर्माण कार्य में भी मदद करेगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

पॉक्सो के 51 हजार 863 मामले दर्ज

राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीआरबी) के वर्ष 2021 के आंकड़ों के हिसाब से देश में पॉक्सो कानून के तहत कुल करीब 51 हजार 863 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 64 फीसदी मामले कानून की धारा 3 और 5 के तहत यानी उक्त अपराध के तहत दर्ज किए गए हैं।

पीएम मोदी की अहम भूमिका

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस योजना को क्रियान्वित करने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानवीय सोच और विभाग को दिए गए जरूरी निर्देशों की सबसे अहम भूमिका है। जिसके बाद मंत्रालय ने इस दिशा में तेजी से कार्य को आगे बढ़ाया। उक्त केंद्रों के जरिए हम न केवल बलात्कार की शिकार नाबालिग लड़कियों को मेडिकल सहायता प्रदान करेंगे। बल्कि करीब 4 हजार रुपए की मासिक वित्तीय सहायता भी देंगे। इस योजना से हमारी कोशिश पीड़ित लड़कियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने में भी मदद प्रदान करना है।

Post Views: 154
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version