मिलिंद देवड़ा ने क्यों छोड़ी कांग्रेस…देवड़ा को लेकर ये क्या बोल गए सचिन पायलट!

Milind Deora left Congress Shiv Sena Eknath Shinde Sachin Pilot Jyotiraditya Scindia RPN Singh

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी। कई दिनों से उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें सियासी बाजार में गर्म थीं। इस बीच देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रिएक्ट किया है। पायलट ने कहा कि वैसे तो हर व्यक्ति को आजादी है कि उसे किस दल में, किस विचारधारा में रहना है लेकिन समय बताएगा कि यह निर्णय सही है या नहीं।

अब सचिन पायलट के इस कमेंट से सियासी चर्चा का दौर शुरू हो गया। दरअसल जैसे ही मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से अलग होने की खबर आई सचिन पायलट अचानक ही ट्रेंड करने लगे। ऐसा इसलिए क्योंकि राहुल गांधी की यंग ब्रिगेड में शामिल युवा चेहरों में अब सचिन पायलट ही कांग्रेस में बचे हुए हैं। कांग्रेस के युवा चेहरों में शुमार रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा का जाना कांग्रेस के लिए जोर का झटका माना जा रहा है। सवाल उठ रहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज होने के साथ ही ये खबर चौंकाने वाली है।

शिंदे की सेना में अब मिलिंद देवड़ा

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने रविवार को कांग्रेस छोड़कर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की सत्तारूढ़ शिवसेना में एंट्री मारी है। खुद सीएम शिंदे ने उनका अपनी पार्टी में आने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में आयोजित समारोह में 47 वर्षीय देवड़ा के साथ उनकी पत्नी पूजा शेट्टी देवड़ा और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मिलिंद देवड़ा ने इस दौरान कहा कि ये उनके लिए बेहद भावुक दिन है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे कांग्रेस छोड़ेंगे। लेकिन अब वे शिव सेना में शामिल हो गए हैं।

Exit mobile version