निर्मला सीतारमण का बजट: मध्यम वर्गीय लोगों को मिली निराशा,इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत, लखपति दीदी के दायरे में 3 करोड़ महिलाएं

Middle class people disappointed with Nirmala Sitharaman budget no relief in income tax

निर्मला सीतारमण का बजट भाषण- इकोनॉमी सही दिशा में, पारदर्शी शासन पर हमारी सरकार का फोकस

संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हो चुकी है। अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं गुरुवार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी सरकार का बजट पेश करते हुए अपनी सरकार की वित्त योजनाओं की जानकारी दी। यह केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम अंतरिम बजट है। बता दें मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का ये अंतिम अंतरिम बजट है।

बजट में महिलाओं के लिए बड़ा एलान

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में आगे कहा कि देश की महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाईं जा रही हैं। जिससे महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक विकास हो रहा है। वित्त मंत्री ने कहा देश में लखपति दीदी योजना के तहत करीब एक करोड़ लखपति दीदी हो चुकीं हैं। इसका लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर करीब 3 करोड़ किया है। इसके अलावा देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। देश में 9 से 14 साल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाई जाएगी। जिससे कैंसर की रोकथाम की जा सके।

टैक्स कलेक्शन में हुई वृद्धि

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि वि​त्तीय वर्ष 2024 – 24 में राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है। इसके साथ ही करीब 44.90 करोड़ रुपए का खर्च है। 30 लाख करोड़ का राजस्व आने का अनुमान भी वित्तमंत्री ने जताया। साथ ही कहा कि पिछले 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने टैक्स रेट में कटौती की है। अब 7 लाख रुपये तक की आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। अगले वित्तीय वर्ष 2025-2026 तक घाटा और कम किया जाएगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा देश के फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के सामने संशोधित कर करीब 5.8 फीसदी पर कर दिया गया है। टैक्स रिसीट के बजट को भी संशोधित किया है। फिस्कल कंसोलिडेशन के लक्ष्य में संशोधन कर रहे हैं। साथ 2024-25 में देश के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी के कुल आकार के सामने घटाकर करीब 5.1 फीसदी पर किया है। नई संसद में गुरुवार 1 फरवरी को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नरेन्द्र मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश किया। बजट भाषण सुबह 11 बजे से शुरू किया गया। इस दौरान देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। इससे एक दिन पहले बुधवार 31 जनवरी को संसद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ था। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था।

Exit mobile version