16 सितंबर से बुध होगा मार्गी इन राशि के जातकों का जीवन संवारेगा
बुद्दि का प्रतीक माने जाने वाले बुध ग्रह 16 सितंबर से सिंह राशि में मार्गी हो रहे हैं। बुध ग्रह के मार्गी होने का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा औऱ कुछ पर अशुभ पड़ेगा। जिन राशियों जीवन में शुभ प्रभाव पड़ेगा उनमें चार राशियां शामिल हैं।
मेष-इस राशि के जातकों के लिए बुध सिंह राशि के पांचवे भाव में मार्गी होगा। इस राशि के जातकों को बुध का आर्शीवाद मिलेगा और करियर और व्यापार में तरक्की मिलेगी । व्यापारिक संबंध भी अच्छे होंगे। नौकरीपेशा के नौकरी और वेतन में वृद्दि हो सकती है और नौकरी की तलाश में लगे जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है।
सिहं राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध पहले भाव में मार्गी होगा जिससे करियर से जुड़े अच्छे अवसर मिलेंगे और व्यापार में मुनाफा होगा।
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे घर में मार्गी होगा । यह समय आपके लिए सभी दृष्टि से अच्छा है। विदेश यात्रा के योग हैं।
तुला राशि-इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्यारहवें भाव में मार्गी होगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते है तो आपके लिए कई सारे विकल्प खुलेंगे और लंबे समय से टल रही विदेश यात्रा के रास्ते भी बनेंगे।