Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक, सीएम योगी ने दी विकास कार्यों की सौगात…CM ने 123 करोड़ की योजनाओं पर लगाई मुहर

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक, सीएम योगी ने दी विकास कार्यों की सौगात...CM ने 123 करोड़ की योजनाओं पर लगाई मुहर

DigitalDesk by DigitalDesk
October 23, 2024
in मुख्य समाचार
0
ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक, सीएम योगी ने दी विकास कार्यों की सौगात…CM ने 123 करोड़ की योजनाओं पर लगाई मुहर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक, सीएम योगी ने दी विकास कार्यों की सौगात…CM ने 123 करोड़ की योजनाओं पर लगाई मुहर

उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण की नगरी मथुरा के दौरे पर विकास की कई सौगात दी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में आयोजित 16वीं बोर्ड बैठक में भी सीएम शामिल हुए। इस दौरान CM योगी ने जिले में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। तो वहीं करीब 123 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर भी लगाई।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

सीएम योगी ने ली ब्रज तीर्थ विकास परिषद बोर्ड की बैठक
बैठक में 123 करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा
राया इंटरचेंज पर स्थापित होगी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा

CM योगी आदित्यनाथ करीब एक घंटे तक परिषद बैठक में मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अध्यक्ष होने के नाते बोर्ड की बैठक में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। इस दौरान सीएम ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के जरिए मथुरा जिले के विकास से जुड़ी करीब 123 करोड़ की विकास योजनाओं के प्रस्तावों पर भी अपनी मुहर लगाई। जिसमें राया इंटरचेंज पर भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा स्थापित किये जाने सहित विकास की दूसरी कई परियोजनाएं शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र ने परिषद की बैठक में लिये गए फैसलों की पुष्टि की है। परिषद की पिछली बैठकों में दिये गये निर्देशों को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें ब्रज 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग भी शामिल है। बैठक में ब्रजतीर्थ पथ परियोजना, मथुरा वृन्दावन रेल बस मार्ग के स्थान पर यातायात के वैकल्पिक साधन विकसित करने, मथुरा वृन्दावन में गोवर्धन कनेक्ट परियोजना के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से मथुरा में राया अर्बन नोड विकसित किये जाने को लेकर भी प्रेजेन्टेशन परिषद की बैठक में प्रस्तुत किया गया।

गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में पुर्नजीवित होंगे जलकुंड

मथुरा में गोवर्धन परिकमा क्षेत्र में स्थित 9 जलकुण्डों को पुनर्जीवन के लिए लिए नीरी की ओर से तैयार की गई डीपीआर को अमलीजामा पहनाए जाने पर मंथन किया गया। इसके साथ ही जनपद मथुरा के वनों से प्रोसोपिस ज्यूलीफ्‌लोरा को हटाए जाने और ब्रज क्षेत्र में पौराणिक पेड़ों की प्रतिस्थापना किये जाने और पांच साल पहले जीर्णोद्वारित जल कुण्डों के रख रखाव उनकी मरम्मत को लेकर परियोजना बनाई गई।

दान की राशि का सद्पयोग करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र में दान दाताओं की ओर से मिली सहायता राशि का उपयोग जन सुविधाएं विकसित करने किये जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दानदाताओं के नामकरण दानदाता की आस्था के अनुरूप किये जाने, मथुरा, वृन्दावन और गोवर्धन में पार्किंग के लिए जमीन अधिग्रहण या खरीदने, वृन्दावन में देवरहा बाबा घाट के नजदीक और बांके बिहारी जी मन्दिर के समीप यमुना नदी पर सस्पेन्शन ब्रिज का निर्माण किये जाने के संबंध में अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मथुरा में सर्किट हाउस बनाये जाने के संबंध में भी निर्देश दिये। सर्किट हाउस लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जायेगा। उसका रख रखाव भी लोक निर्माण विभाग की ओर से ही सुनिश्चित किया जायेगा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 497
Tags: #Yogiaditya Nath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version