Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Delhi Municipal Corporation Mayor Election:एमसीडी मेयर चुनाव, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 3 फरवरी को

DigitalDesk by DigitalDesk
January 27, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Delhi Municipal Corporation Mayor Election:एमसीडी मेयर चुनाव, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 3 फरवरी को

MCD mayor election hearing in Supreme Court now on February 3

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Delhi Municipal Corporation Mayor Election:दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 3 फरवरी को सुनवाई होगी। बता दें चुनाव में हो रही देरी को लेकर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबरॉय की सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने तीन फरवरी को इस मामले पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने शुक्रवार को कहा कि इसे तीन फरवरी को लिस्ट किया जाएगा।

बता दें पिछले मंगलवार को दूसरी बार भी दिल्ली के नगर निगम के मेयर पद का चुनाव नहीं हो पाया। मंगलवार को कुछ पार्षदों के शोरशराबा करने के बाद लेफ़्टिनेंट गवर्नर द्वारा नियुक्त नगर निगम के पीठासीन अधिकारी ने मंगलवार को परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के स्थगित कर दी थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मंगलवार को हुआ था जोरदार हंगामा

सुप्रीम कोर्ट आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद के उम्मीदवार शेली ओबरॉय की याचिका पर 3 फरवरी को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। शैली ओबरॉय ने मेयर का चुनाव समयबद्ध तरीके से कराने का निर्देश की मांग की है। आप की ओर से मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने मेयर का चुनाव समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश के अनुरोध के साथ गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। बता दें कि इस महीने मंगलवार को दूसरी बार दिल्ली के मेयर का चुनाव बाधित हो गया क्योंकि कुछ पार्षदों के हंगामे के बाद उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी थी।

आप ने जीते 250 में से 134 वार्ड,बीजेपी के खाते में 104 वार्ड

बता दें एमसीडी के नवनिर्वाचित सदन की पहली बैठक भी छह जनवरी को आप और भाजपा सदस्यों के हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई थी। पिछले साल दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 250 वार्डों में से 134 वार्डों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा 104 वार्ड जीतने में सफल रही थी।

बीजेपी ने कर रखा है निगम पर अवैध कब्जा-सौरभ

बता दें आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी में बीजेपी का शासन मार्च 2022 में ही खत्म हो चुका है। उसके बाद से उनका कोई नैतिक हक नहीं बनता है कि वो एमसीडी पर अपना कब्जा बनाए रखे। इसके बावजूद परिसीमन और अन्य बहानों से एमसीडी को केंद्र सरकार के अधीन करके बीजेपी ने निगम पर अपना कब्जा जमाए रखा। अब जब निगम चुनाव में दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत से चुन लिया है और उसके 134 पार्षद जिताकर भेजे हैं। तब भी बीजेपी अपनी गंदी राजनीति के चलते एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बनने दे रही है और कई कोशिशों के बावजूद मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं होने दे रही है। इसे देखते हुए अब आम आदमी पार्टी अपने नेता सदन और मेयर प्रत्याशी के जरिए सुप्रीम कोर्ट गई हैं।

Post Views: 151
Tags: Aam Aadmi Partycandidate Shelly OberoiDelhi Municipal Corporationhearing on 3 FebruaryMayor ElectionSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version