MCD ELECTION 2022:बीजेपी का आप पर वसूली का आरोप,टिकट की दावेदार बिंदु श्रीराम ने किया स्टिंग ऑपरेशन

MCD ELECTION 2022 BJP alleges sting operation

आप पर लगाया टिकट के बदले वसूली का आरोप

एमसीडी चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक और स्टिंग जारी किया है। जिसके जरिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने की कोशिश की है। भाजपा का आरोप है कि रोहिणी वार्ड 54 से टिकट की दावेदार आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बिंदु श्रीराम ने यह स्टिंग ऑपरेशन किया है। टिकट के बदले आप नेताओं ने 80 लाख रुपए की मांग की थी। बिंदु ने पूरी बातचीत को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया है। हालांकि लाइव इंडिया न्यूज इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

इधर भाजपा प्रवक्ता सबित पात्रा ने बिंदु श्रीराम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें मीडिया के सामने कथित स्टिंग दिखाया गया। याथ ही बताया गया है कि खुद बिंदु श्रीराम ने इन्हें अपने कैमरे में कैद किया और एकमुश्त पैसे ना दे पाने की वजह से जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो वीडियो भाजपा को सौंप दिया। पात्रा ने बताया कि बिंदु कांग्रेस की पूर्व नेता हैं और करीब दो साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं थीं। पात्रा ने कहा कि बिंदु से 80 लाख रुपए की डिमांड की गई थी।

केजरीवाल ने खुद कहा था स्टिंग कर लीजिए!

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ही लोगों से कहा था कि जहां भी भ्रष्टाचार हो रहा हो उसका स्टिंग कर लीजिए। बिंदु जी ने अरविंद केजरीवाल की सलाह मानी जो उन्होंने स्टिंग के लिए दी थी। बिंदु जी ने भी ऐसे ही जाल बिछाया जिसमें केजरीवाल के एक से एक दिग्गज फंस गए। पात्रा ने आप नेता पुनीत गोयलए आरआर पठानियाए दिनेश श्रॉफ आदि का नाम का उल्लेख उल्लेख किया गया। उन्होंने गोपाल रायए सौरभ भारद्वाजए आतिशी मार्निलाए आदिल खानकी कमेटी का भी जिक्र इसमें किया है।

श्रीराम ने निकाली आप पर भड़ास

बिंदु श्रीराम ने भी आम आदमी पार्टी पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा यह छोटा मोटा गैंग नहीं है। यह चोरों की बारात है। जिसका दूल्हा केजरीवाल हैं। एमसीडी में सरकार बनाने का दावा करते हुए ये जमीनी कार्यकर्ता से मेहनत कराते हैं और धनवान को टिकट बेच देते हैं। इन्होंने कई जगहों से पैसे बटोरे हैं। वे लोग अब रो रहे हैं। बिंदु ने दिल्ली और गुजरात की जनता से आम आदमी पार्टी को वोट ना देने की अपील की। उन्होंने गुजराती में गुजरात के मतदाताओं से कहा कि जो टिकट बेच सकता है वह गुजरात को भी बेच सकता है।

Exit mobile version