Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

मायावती को खटक रही भाजपा की जीत,लगाया बड़ा आरोप

सपा पर भी साधा निशाना

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
मायावती को खटक रही भाजपा की जीत,लगाया बड़ा आरोप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की सुप्रीमो मायावती को भाजपा की जीत का जश्न खटक रहा है। उन्होंने ने राज्य में हुए निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने कहा है कि जिस तरह से यहां निकाय चुनाव भाजपा ने जीते हैं वो हम सबको पता है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस तरह से भाजपा को चुनाव जीतना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

मायावती बोलीं हम चुप बैठने वाले नहीं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि हम चुप बैठने वाले नहीं है। आने वाले दिनों बहुजन समाज पार्टी पूरी दमखम से भाजपा का सामना करेगी। उन्होेंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव नहीं जीत पाती लेकिन उन्होंने जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है वो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी निकाय चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर सीधा हमला किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया और बसपा अब इस पर चुप नहीं बैठेगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप

मायावती ने ट्वीट कर कहा,’यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों के इस्तेमाल के साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब बीजेपी को ज़रूर मिलेगा। साथ ही, तमाम विपरीत हालात का सामना करते हुए बीएसपी पर भरोसा करके पार्टी उम्मीदवारों को वोट करने के लिए लोगों का तहेदिल से आभार व शुक्रिया। अगर यह चुनाव भी फ्री एण्ड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती। बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बीएसपी मेयर चुनाव भी ज़रूर जीतती।’

विपक्ष का सूपड़ा साफ

यूपी में निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जहां बंपर जीत हासिल की है और विपक्षी दलों को शिकस्त देकर मेयर चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। मेयर की सभी 17 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इस जीत से भाजपा बेहद खुश है। और जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। जबकि विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर धांधली के आरोप लगाए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने तो साफ कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर यह चुनाव जीता गया है और उनकी पार्टी इस पर चुप नहीं बैठेगी।

सपा पर भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया है उन्होंने कहा कि भाजपा हो या सपा जब भी इनकी सरकार होती है,चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हैं। यही कारण है कि सत्ताधारी पार्टियां ही अधिकांश चुनाव जीत जाती हैं और विपक्षी दलों की मांग पर कोई ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है।

Post Views: 141
Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version