उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में अपने 70वें जन्मदिन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रेस वार्ता के बीच अचानक दीवार पर लगी लाइट से शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। धुआं उठते ही सुरक्षा कर्मी तुरंत सतर्क हो गए। उन्होंने तुरंत फायर सेफ्टी स्प्रे का इस्तेमाल कर स्थिति पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण कर लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कुछ ही मिनटों में हालात सामान्य हो गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस दोबारा शुरू कर दी गई। इस मौके पर मायावती ने कहा कि उनका जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक ‘जन कल्याण दिवस’ के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बताया कि हर साल देशभर में इस दिन को सादगी के साथ मनाया जाता है। मायावती ने कहा कि बीएसपी सरकार के दौरान शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को काफी लाभ मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए काम करते रहें। मायावती ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के हितों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी देती रहेगी।
Mayawati के जन्मदिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हादसा
-
By DigitalDesk
- Categories: उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, वीडियो
- Tags: #Mayawati #BSP #Lucknow #BreakingNews #ShortCircuit #PoliticalNews #JanKalyanDivas #UttarPradesh #ViralNews
Related Content
एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा....एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश
By
DigitalDesk
July 21, 2026
Sports News Update: रोहित शर्मा की एक बात ने बदल दी संजू सैमसन की सोच, फिर खेली विश्व कप की सबसे यादगार पारी
By
DigitalDesk
July 21, 2026
UPI Without Internet: बिना इंटरनेट भी चलेगा UPI! फ्लाइट और मेट्रो में भी होगा आसान पेमेंट, NPCI ला रहा नई सुविधा
By
DigitalDesk
July 21, 2026