Thursday, September 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

Bihar Assembly Election Results: क्या मैथिली ठाकुर अपनी गायकी से ज्यादा विधायक बनकर कमाएंगी? अलीनगर से उठे इस सवाल का पूरा विश्लेषण

DigitalDesk by DigitalDesk
November 14, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Bihar Assembly Election Results: क्या मैथिली ठाकुर अपनी गायकी से ज्यादा विधायक बनकर कमाएंगी? अलीनगर से उठे इस सवाल का पूरा विश्लेषण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आते-आते अलीनगर विधानसभा सीट इस बार राज्य ही नहीं, पूरे देश में सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई है। इसका कारण है—लोकप्रिय लोक गायिका और सोशल मीडिया सेंसेशन मैथिली ठाकुर का राजनीति में पदार्पण। बीजेपी ने पहली बार उन्हें टिकट देकर बड़ा दांव खेला है, जबकि उनके सामने आरजेडी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता बिनोद मिश्रा मैदान में हैं।

चुनाव गिनती के ताजा रुझानों में मैथिली ठाकुर लगभग 8,500 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं और जिस तरह माहौल बन रहा है, उससे मुकाबला रोमांचक ही नहीं, बल्कि जिज्ञासा से भरा भी हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यही क्या मैथिली ठाकुर गायिकी से जितना कमाती हैं, उससे ज्यादा MLA बनकर कमाएंगी?

Related posts

दक्षिण-पश्चिम चीन में फिंगलू नहर का आधिकारिक उद्घाटन

दक्षिण-पश्चिम चीन में फिंगलू नहर का आधिकारिक उद्घाटन

September 17, 2026
Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026

रूसी तेल पर अमेरिका का 100% टैरिफ दांव… भारत ने क्यों कहा- ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहीं?

September 17, 2026

अलीनगर… बिहार की सबसे चर्चित सीट

मैथिली ठाकुर दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर स्टार उम्मीदवार होने की वजह से शुरुआती प्रचार से ही राष्ट्रीय मीडिया की निगाहें बनी हुई हैं। गिनती के 18 राउंड तक मैथिली ठाकुर को 63,236 वोट मिल चुके हैं और वे 8 हजार 588 वोटों से आगे चल रही हैं। यह बढ़त सिर्फ मतों की नहीं है बल्कि यह संकेत भी है कि उनकी लोकप्रियता अब राजनीति में भी बदलती दिख रही है।

मंच से विधानसभा तक: कमाई का बड़ा सवाल
अब बात उस सवाल की, जो सोशल मीडिया, टीवी डिबेट और जनता के बीच लगातार उठ रहा है व्यक्तिगत कमाई किसमें ज्यादा है—गायिकी में या विधायकी में?

गायिकी से मैथिली की कमाई

मैथिली ठाकुर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देश-विदेश में उनके लाइव शो, वायरल भजन और लोकगीत, और यूट्यूब–इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स… ये सब उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक..अनुमानित बाजार मूल्य
हर महीने 12–15 लाइव शो
प्रतीक शो फीस: 5–7 लाख रुपये
मासिक कमाई: 60–80 लाख रुपये
सालाना कमाई: 7–9 करोड़ रुपये
हालांकि, चुनाव आयोग को दिए गए एफिडेविट में उनके आधिकारिक आंकड़े अलग हैं

कुल घोषित संपत्ति: 3.82 करोड़ रुपये
चल संपत्ति: 3.04 करोड़ रुपये
अचल संपत्ति: 1.50 करोड़ रुपये (द्वारका, दिल्ली में फ्लैट)
आईटीआर के मुताबिक वार्षिक आय (2023-24): 28,67,350 रुपये

ये अंतर इसलिए होता है क्योंकि कलाकार की पूरी बाजार वैल्यू ITR में दिखाई गई कमाई में परिलक्षित नहीं होती।

MLA बनने पर मिलने वाली सैलरी और सुविधाएं

बिहार में एक विधायक को मिलने वाली मासिक सुविधाएं कुछ इस प्रकार हैं बेसिक सैलरी: 50,000 रुपये। क्षेत्रीय भत्ता: 55,000 रुपये
बैठक भत्ता: 3,000 रुपये प्रतिदिन। PA भत्ता: 40,000 रुपये।
स्टेशनरी भत्ता: 15,000 रुपये। यानी कुल मिलाकर मासिक औसत आय: 1.40 लाख रुपये से अधिक है। लेकिन MLA की असल ताकत सिर्फ सैलरी में नहीं होती। उन्हें कई महत्वपूर्ण सुविधाएं भी मिलती हैं—

सालाना 4 लाख रुपये तक की मुफ्त यात्रा

सरकारी आवास
सुरक्षा और विशेष मेडिकल सुविधाएं
25 लाख रुपये तक वाहन लोन
पूर्व विधायक होने पर 45,000 रुपये मासिक पेंशन
बिजली–पानी–फोन में विशेष रियायतें

यानी MLA की आय भले ही कम दिखती हो, लेकिन उनके पास सत्ता और सुविधा के साथ प्रतिष्ठा का पूरा पैकेज होता है। तो फिर कौन ज्यादा कमाई करवाता है—गायिकी या राजनीती?अगर सिर्फ पैसों की तुलना करें तो गायिकी की कमाई MLA की तनख्वाह से कई गुना ज्यादा है। एक लाइव शो की फीस ही विधायक की पूरी महीने की सैलरी से अधिक है। लेकिन राजनीति में कमाई का हिसाब सिर्फ पैसों से नहीं होता।
MLA बनने से मिलने वाले बड़े फायदे

राज्य और क्षेत्र में राजनीतिक प्रभाव
समाज में बड़ी प्रतिष्ठा
जनता के बीच बढ़ता संपर्क और लोकप्रियता
भविष्य में मंत्री, सांसद, या बड़े पदों की संभावना
जनसेवा का बड़ा प्लेटफॉर्म
राजनीति में प्रवेश से कला जगत से परे उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

कमाई के हिसाब से—गायिकी कहीं ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन राजनीतिक प्रभाव, प्रतिष्ठा और भविष्य की संभावनाएं—विधायकी को भी उतना ही आकर्षक बनाती हैं। मैथिली ठाकुर के लिए यह सिर्फ आर्थिक सफर नहीं, बल्कि लोकप्रियता से लोकसेवा की ओर बढ़ने का बड़ा कदम है।

Tags: #BiharElection2025 #MathiliThakur #AlinagarSeat #BiharResults #BiharPolitics #ElectionUpdate #VoteCounting #BreakingNews #BJP #RJD
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version