Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

10 साल का सूखा खत्म करने टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत, जानें पॉसिबल इलेवन और पिच रिपोर्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
June 7, 2023
in मुख्य समाचार
0
10 साल का सूखा खत्म करने टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत, जानें पॉसिबल इलेवन और पिच रिपोर्ट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की शुरूआत होने जा रही है. मैच शाम 3 बजे से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा . भारत का यह लगातार दूसरा फाइनल होने वाला है. पिछले फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में भारतीय टीम इस बार टेस्ट मेस को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है. वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम का यह पहला टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने वाला है, जिसे जीतकर टीम एशेज में फुल कॉन्फिडेंस के साथ उतरना चाहेगी.चलिए आपको मैच की  पिच रिपोर्ट और टीमों की पॉसिबल इलेवन के बारे में बताते हैं

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

 

10 सालों का सूखा खत्म करना चाहेगा भारत
भारत ने अपनी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी. इसके बाद से भारतीय टीम टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में लगातार हारती आई है. पिछले साल हुए टी 20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम को सेमिफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. उस दौरान इंग्लैंड़ की टीम ने भारतीय टीम को 10 विकेट से मात दी थी. अब भारतीय टीम इस फाइनल को जीतकर 10 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के  सूखे को खत्म करना चाहेगी.

 

पिच रिपोर्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा. ओवल की पिच तेज गेंदबाजों को खासा मदद करती है. पेस बॉलर्स को यहां अच्छा बाउंस मिलता है और स्विंग मौसम पर निर्भर करता है.हालांकि मैच बढ़ने के साथ स्पिनर्स को भी यहां मदद मिलने लगती है. हाल ही में पिच की कुछ तस्वीरे सामने आई थी , जिनमें पिच पर घास नजर आ रही थी. यह घास फॉस्ट बॉलर्स को मदद देने वाली है.

 

हेड टु हेड
हेड टु हेड मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई दें रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 106 टेस्ट मैच खेले गए है , जिनमें ऑस्ट्रेलिया को 44 में वहीं भारतीय टीम तो 32 मैचों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच 29 मुकाबले ड्रॉ और एक टाई रहा है.

 

बल्लेबाजों पर रहेगा दारोमदार
रोहित और जडेजा को छोड़ दें तो ओवल के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों का कुछ खास रिकॉर्ड नहीं रहा है. ऐसे में इन दो बल्लेबाजों पर टीम का दारोमदार रहने वाला है, रोहित ने ओवल के मैदान पर 58 के ओसत से रन बनाएं है, वहीं जडेजा का ओवल मैदान में बल्लेबाजी का औसत 42 रहा है जो भारतीय बल्लेबाजों के बीच बहुत अच्छा है. हालांकि विराट और गिल भी अच्छे फॉर्म के साथ लौट रहे है , वहीं पुजारा भी दो महीने में इंग्लैंड में ही क्रिकेट खेलने वाले है, जो उनको मदद करने वाला है.

 

टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉसिबल इलेवन

इंडिया- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

Post Views: 239
Tags: World Test Championship
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version