बहुत खास होगी इस बार की मन की बात, जारी होगा 100 रुपए का सिक्का,क्यों है पीएम को भी मन की बात का इंतजार

Mann Ki Baat

इस बार जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता के साथ मन की बात करेंगे तो वो खास होगाी। दरअसल मन की बात का ये 100 वां एपिसोड होगा जो 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। मन की बात का ये एपिसोड बहुत ही खास होने वाला है। इस मौके पर केंद्र सरकार की ओर से 100 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस खास कार्यक्रम के लिए बीजेपी नेता भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। पार्टी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग 100वें एपिसोड को सुन सकें। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए सूरत समेत पूरे गुजरात में जुटे हुए हैं और इस मौके को खास बनाने के लिए कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। देशभर में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम की चर्चा हो रही है। साथ ही इस कार्यक्रम का प्रसारण विदेशों में भी किया जाएगा। 100वां एपिसोड पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेगा

100 रुपये का सिक्का कैसा दिखेगा?

यह गोल सिक्का चार धातुओं चांदी, तांबा, निकल और जस्ता से बना होगा। सिक्के के पिछले हिस्से पर अशोक स्तंभ का चिन्ह होगा। इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। सिक्के के पिछले हिस्से पर मन की बात के 100वें एपिसोड को दर्शाने वाला चिन्ह होगा। एक माइक्रोफोन की तस्वीर जिस पर 2023 लिखा हुआ है। इसके अलावा मन की बात 100 हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लिखी होगी। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति दिवस पर सौ रुपये का सिक्का जारी किया था। तो वहीं राजमाता विजयराज सिंधिया जन्म शताब्दी पर भी केन्द्र सरकार ने सौ रुपए का सिक्का जारी किया था। इसके अलावा महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती पर भी सरकार की ओर से 100 रुपए का सिक्का जारी किया गया था।

पीएम मोदी को भी मन की बात का इंतजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों कहा वे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 अप्रैल को मन की बात का प्रसारण होने वाला है। बता दें मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद एक मासिक रेडियो कार्यक्रम शुरू किया था। दादरा और नगर हवेली के सिलवासा जिले में विभिन्न परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा इस साल को बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। श्री अन्न लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। चाहे वह रागी हो, मीठे व्यंजन हों या इडली.इन लोकप्रिय वस्तुओं के रूप में बेचा जा रहा है। जिससे किसानों की आय बढ़ रही है।

देश की विशेषता को सराहने का यह एक अच्छा मंच

पीएम मोदी ने कहा उन्होंने मन की बात में कई बार श्री अन्न का उल्लेख किया है। आप सभी जानते हैं कि मन की बात रविवार 30 अप्रैल को शतक पूरा कर रही है। यह इसकी 100वीं कड़ी होगी। मोदी ने कहा मन की बात भारत के लोगों की विशेषताओं को प्रदर्शित करने और देश की विशिष्टता का जश्न मनाने का एक बड़ा मंच है।। आपकी तरह वे 100 वें एपिसोड का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Exit mobile version