Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बड़ा सवाल: क्या विपक्षी दलों के मणिपुर जाने से होगी शांति बहाल

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी दल सौंपेगा जमीनी रिपोर्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2023
in दिल्ली
0
बड़ा सवाल: क्या विपक्षी दलों के मणिपुर जाने से होगी शांति बहाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विपक्ष को इस बात की आशंका है कि मणिपुर में वाकई जो घटनाएं घट रही हैं वो इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से पूरी तरह बाहर नहीं आ पा रही हैं। यही वजह है कि संयुक्त विपक्ष, इंडिया के 21 सांसद, मणिपुर गए हैं। वे स्थानीय मेतैई और कूकी समुदायों से अलग अलग चर्चा करेंगे। फिर रविवार को राज्यपाल अनुसूईया उइके से मिलकर उन्हें औपचारिक रूप से ज्ञापन सौंप कर सूबे में शांति बहाली के उपायों के साथ तुरंत कदम उठाने की मांग की जाएगी। रविवार शाम तक सांसदों का शिष्टमंडल दिल्ली लौट आएगा।

267 के तहत चर्चा पर अड़ा है विपक्ष

मणिपुर में मेतैई और कूकी समुदायों के बीच हो रहे खून खराबे के बीच सूबे की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। संयुक्त विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में मणिपुर मसले पर बयान और 267 के तहत चर्चा की मांग को लेकर पूरी तरह आक्रामक मुद्रा में है। ये बात अलग है कि केंद्र सरकार पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा। हंगामें के बीच ही संसद में एक के बाद एक विधेयक पारित हो रहे हैं। विधायी कार्य निपटाये जा रहे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सूचनाएं दबाई जा रही हैं

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि विपक्ष को लग रहा है कि सूचनाएं दबाई जा रही हैं,खासकर इंटरनेट बंद होने के कारण। उन्होंने कहा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महिला कांग्रेस की टीम ने मणिपुर का दौरा किया है। हमें लगता है कि जानकारी को सेंसर किया जा रहा है। इंटरनेट आंशिक रूप से खुल गया है। सरकार न तो बात कर रही है और न ही प्रधानमंत्री बयान दे रहे हैं। राज्यसभा सांसद ने यह भी कहा कि विपक्ष क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेगा।

स्थिति से अवगत कराएगा दल

आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल स्थानीय लोगों से मुलाकात करेगा और देश को मणिपुर की स्थिति से अवगत कराएगा।टीम में कांग्रेस से अधीर रंजन चौधरी और गौरव गोगोई, जदयू से अनिल हेगडे, तृणमूल कांग्रेस से सुष्मिता देव, जेएमएम से महुआ माजी, डीएमके से कनिमोझी सहित करीब 21 सदस्य शामिल हैं। दौरे से पहले, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने मणिपुर में हिंसा की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की।

हम मणिपुर के लोगों के साथ है

तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव ने कहा कि विपक्षी प्रतिनिधिमंडल यह संदेश देना चाहता है कि वे मणिपुर के लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि सूबे में शांति लौटे। आरएसपी नेता प्रेमचंद्रन ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लगभग तीन महीने से चल रहे जातीय संघर्ष के बारे में फर्स्ट हैंड रिपोर्ट लेना जरूरी हो गया है ताकि शांति के उपायों पर विपक्ष सकारात्मक पहल कर सके। कुकी पहाड़ी जनजातियों और घाटी स्थित मेइती के बीच संघर्ष में 160 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Post Views: 121
Tags: manipur violence
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version