Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अविश्वास प्रस्ताव से पहले क्यों दिया मणिपुर सीएम ने इस्तीफा…जानें क्यों हो रही सियायत? जानिए क्या है इस्तीफे की वजह

DigitalDesk by DigitalDesk
February 11, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ डेढ़ घंटे से लंबी बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया। दिल्ली में बैठक गृहमंत्री अमित शाह के घर पर हुई थी। गृहमंत्री के घर से निकले ही बीरेन सिंह सीधे इंफाल लौटे और वहां पहुंचे ही राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया।

  • मणिपुर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का इस्तीफा
  • CM बीरेन सिंह ने दिया पद से इस्तीफा
  • आज ही अमित शाह से मिले थे बीरेन सिंह

दरअसल मणिपुर में पिछले दो साल से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा का दौर जारी है। इसके साथ ही पार्टी विधायकों के असंतोष भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में रविवार को मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इंफाल के राजभवन पहुंचकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना त्यागपत्र सौंपा।

Related posts

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

September 5, 2026
IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026

राज्य में बीजेपी सरकार का नेतृत्व करने वाले एन बीरेन सिंह ने मौजूदा सियासी घटनाक्रम के बीच अपने पद से ​इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा लंबे अर्से तक मणिपुर में अशांति और पार्टी के अंदरुनी विचार-विमर्श के बाद आया है।

इस्तीफे से पहले एन बीरेन सिंह ने करीब डेढ़ घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लंबी बैठक की। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के घर हुई बैठक के बाद बीरेन सिंह सीधे वापस इंफाल गए। जहां इंफाल पहुंचते ही बीरेन सिंह ने राज्यपाल अजय भल्ला से मिलने का समय मांगा। राज्यपाल भल्ला ने शाम 6.15 का टाइम उन्हें दिया था। इसके बाद राज्यपाल अजय भल्ला से मिलकर बीरेन सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दिया।

विधानसभा के सत्र से पहले दिया इस्तीफा

बता दें आज सोमवार 10 फरवरी से मणिपुर विधानसभा सत्र का बजट सत्र शुरू हो चुका है।  कांग्रेस ने इस सत्र में अविश्वास प्रस्ताव दे रखा था। ऐसे मेंमाना जा रहा है कि इस्तीफा का बड़ा कारण कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव रहा है। दरअसल एनडीए में सहयोगी दल एनपीपी पीछे हट चुकी है । पार्टी के अंदरूनी नेता भी सीएम बीरेन सिंह के खिलाफ थे। भाजपा में अंदर और बाहर से दबाव के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के लिए दोनो पक्षों की ओर से उन पर दबाव था। दरअसल सीएम रहते बीरेन सिंह पर आरोप था कि वे अपने मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा नहीं कर पाए। इस्तीफे से पहले पिछले एक सप्ताह के दौरान मणिपुर की राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं।

Tags: #Manipur Chief Minister N Biren Singh resignsBJP President JP NaddaHome Minister Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version