पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने 2021 चुनाव के दौरान लगी चोट को लेकर टिप्पणी की थी। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट में चोट की गंभीरता साफ दर्ज है और जरूरत पड़े तो उसे देखा जा सकता है। दरअसल, टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी पर ‘हमेशा पीड़ित होने की राजनीति’ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कभी वे अपनी चोट की बात करती हैं तो कभी चुनाव आयोग को दोष देती हैं, लेकिन अब जनता इस राजनीति को समझ चुकी है। इस पर जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली में कहा कि वे कई बार मौत के मुंह से वापस लौटी हैं और 2021 चुनाव के दौरान व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जानबूझकर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की गई थी। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले अपने पुराने कामों का हिसाब देना चाहिए। रैली के दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि उम्मीदवार कौन है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं, बल्कि उन पर भरोसा कर वोट दें।
ममता vs शाह! चोट पर छिड़ी जंग चुनाव से पहले बड़ा सियासी वार
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #MamataBanerjee #AmitShah #WestBengalElection #Politics #BreakingNews #IndiaNews #TMC #BJP #electionnews
Related Content
Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल
By
DigitalDesk
September 5, 2026
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल
By
DigitalDesk
September 4, 2026
एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
By
DigitalDesk
September 4, 2026
आंदोलन से सत्ता तक बालेन शाह...क्या आपदा में टिक पाएगी Gen-Z सरकार?
By
DigitalDesk
September 4, 2026