पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दांव चलते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) का चुनावी मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस मेनिफेस्टो में महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्योगों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं, जिनका सीधा असर राज्य की राजनीति पर पड़ सकता है। टीएमसी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को और मजबूत करने का ऐलान किया है। इसके तहत जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और SC/ST वर्ग की महिलाओं को 1,700 रुपये देने का वादा किया गया है। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये पॉकेट मनी देने की घोषणा भी की गई है, जिससे युवाओं को आर्थिक सहारा मिल सके। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को उद्योगों के लिए सबसे बेहतर डेस्टिनेशन बनाया जा रहा है और MSME सेक्टर में राज्य देश में नंबर वन है, जहां करीब 1.5 करोड़ लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की लेदर इंडस्ट्री देश में सबसे बड़ी है और सरकार इसे और बढ़ावा देगी। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं। ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना के तहत हर बूथ स्तर पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को घर के पास ही इलाज मिल सके। इसके साथ ही हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से लैस किया जाएगा। टीएमसी ने 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नगर पालिकाएं बनाने का भी वादा किया है। कृषि क्षेत्र के लिए 30,000 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा कर किसानों और भूमिहीन परिवारों को आर्थिक मदद देने की बात कही गई है।
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव क्या ममता के वचन का भाजपा के पास है तोड़!
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #mamatabanerjee #tmc #westbengalelectionnews #lakshmibhandartaka #electionnews #bjpnews #bjp
Related Content
Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल
By
DigitalDesk
September 5, 2026
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल
By
DigitalDesk
September 4, 2026
एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
By
DigitalDesk
September 4, 2026
आंदोलन से सत्ता तक बालेन शाह...क्या आपदा में टिक पाएगी Gen-Z सरकार?
By
DigitalDesk
September 4, 2026