महाराष्ट्र के मालेगांव नगर निगम को शनिवार को नई मेयर मिल गई। मेयर पद के लिए हुए चुनाव में ISLAM पार्टी की उम्मीदवार शेख नसरीन खालिद ने जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि मालेगांव में डिप्टी मेयर भी एक मुस्लिम महिला बनी हैं। समाजवादी पार्टी की शान-ए-हिंद निहाल अहमद को डिप्टी मेयर चुना गया। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव काफी रोचक रहा। इस चुनाव में ISLAM पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर समर्थन दिया। शेख नसरीन खालिद को कुल 43 वोट मिले, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) की उम्मीदवार लता घोडके को सिर्फ 18 वोटों से संतोष करना पड़ा। इसी के साथ शेख नसरीन ने स्पष्ट बहुमत के साथ मेयर पद अपने नाम कर लिया। मालेगांव नगर निगम में कुल 84 पार्षद हैं। हाल ही में हुए चुनावों में ISLAM पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी के पास 35 पार्षद हैं। इसके अलावा AIMIM को 21, शिवसेना (शिंदे गुट) को 18, समाजवादी पार्टी को 5, कांग्रेस को 3 और बीजेपी को 2 सीटें मिली थीं। मेयर और डिप्टी मेयर बनने के लिए 43 वोट जरूरी थे, जो शेख नसरीन को ISLAM पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सहयोग से मिल गए। इस जीत के बाद मालेगांव की राजनीति में नया अध्याय शुरू माना जा रहा है।
मालेगांव को मिली नई मेयर | पहली बार मेयर-डिप्टी मेयर दोनों मुस्लिम महिलाएं
-
By DigitalDesk
- Categories: महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #Malegaon #MaharashtraNews #MayorElection #LocalPolitics #MunicipalCorporation #BreakingNews
Related Content
नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर
By
DigitalDesk
March 7, 2026
HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा....ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले
By
DigitalDesk
March 7, 2026
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दिखाई ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को हरीझंड़ी...25 महिला बाइकर्स और 1400 किमी की ऐतिहासिक यात्रा
By
DigitalDesk
March 7, 2026
अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान
By
DigitalDesk
March 7, 2026
UP विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस फिर साथ लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश यादव शुरू कर चुके हैं रणनीतिक मंथन
By
DigitalDesk
March 7, 2026