Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

10 रुपये की मुल्तानी मिट्टी से बनाएं नैचुरल साबुन, चमकेगा हर अंग…मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे का फेस पैक — जानें इसके फायदे और नुकसान।

DigitalDesk by DigitalDesk
November 2, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मनोरंजन, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Make natural soap from Multani Mitti worth Rs 10 every part of your body will shine know the secret of beauty
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

10 रुपये की मुल्तानी मिट्टी से बनाएं नैचुरल साबुन, चमकेगा हर अंग – जानिए खूबसूरती का राज

मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे का फेस पैक — जानें इसके फायदे और नुकसान।

Related posts

ICC T20 World Cup 2026 world champion

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिलाड़ियों पर आज बरसेगी करोड़ों की इनामी राशि…चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट तक मिलेगा इतना इनाम

March 8, 2026
Ashutosh Brahmachari

आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला…ट्रेन के टॉयलेट में छुपकर बचाई जान…आशुतोष ने लगाए थे शंकराचार्य पर गंभीर आरोप

March 8, 2026

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अपनी त्वचा को लेकर बेहद सतर्क हो गए हैं। बाजार में मिलने वाले साबुन और स्किन प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल्स न केवल स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से रैशेज़, खुजली और ड्रायनेस जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक और कैमिकल-फ्री विकल्प तलाश रहे हैं, तो आपके लिए मुल्तानी मिट्टी से बना हुआ घर का साबुन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

मुल्तानी मिट्टी से घर पर बनाएं नैचुरल साबुन
साबुन बनाने की विधि को पूरी तरह सरल भाषा में समझें ,यह न केवल आपकी त्वचा को निखार देगा बल्कि त्वचा संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाएगा। सबसे खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें खर्च भी बहुत कम आता है।

मुल्तानी मिट्टी से नैचुरल साबुन बनाने की सामग्री
मुल्तानी मिट्टी – 2 चम्मच (लगभग ₹10 में उपलब्ध)
नीम की पत्तियाँ – 6–7
एलोवेरा जेल – 1 कटोरी (ताजा या बाजार से)
चंदन पाउडर – 2 कटोरी
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
साधारण पानी – आवश्यकतानुसार

साबुन बनाने की आसान विधि

मिक्सिंग का पहला चरण

एक मिक्सर जार में मुल्तानी मिट्टी, नीम की पत्तियां और एलोवेरा जेल डालें। इसके साथ ही पानी मिलाकर मिक्स करें ताकि एक अच्छा बेस तैयार हो जाए।

सुगंध और उपचार के लिए सामग्री मिलाएं

अब इस मिश्रण में 2 कटोरी चंदन पाउडर और 1 चम्मच हल्दी भी डालें। यह दोनों सामग्रियां आपकी त्वचा को सुगंधित और जीवंत बनाती हैं। गाढ़ा लेकिन फैलने लायक पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला। ऐसा बैटर तैयार करें जिसे हाथ से आसानी से शेप दिया जा सके।

साबुन को आकार दें

तैयार पेस्ट को गोल या मनचाहे आकार में हाथों से तैयार करें। आप चाहें तो इसे मोल्ड में भी डाल सकते हैं।

धूप में सुखाना

बने हुए साबुन को 2–3 दिनों तक तेज धूप में रखें ताकि ये अच्छी तरह से सूख जाएं और हार्ड हो जाए। इसके एक नहीं फायदे हैं?। मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा से तेल, गंदगी और मुहांसों को हटाती है। नीम एंटीसेप्टिक है और आपको संक्रमण से बचाता है।एलोवेरा जेल आपकी त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करेगा। चंदन और हल्दी आपकी त्वचा को ग्लोइंग और फेयर बनाते हैं।

आपकी त्वचा बोलेगी खुद

इस साबुन के नियमित उपयोग से त्वचा में प्राकृतिक निखार आएगा। यह साबुन विशेष रूप से सेंसिटिव स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे त्वचा की ड्रायनेस, डलनेस और दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम हो जाते हैं। इस साबुन को बनाकर आप गिफ्ट या होम बिज़नेस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी पैकेजिंग कर के आप घर बैठे खुद का स्किनकेयर ब्रांड भी शुरू कर सकते हैं। तो अगली बार जब कोई आपसे आपकी सुंदरता का राज पूछे, तो गर्व से कहिए – “ये सब 10 रुपये की मुल्तानी मिट्टी और घर के प्यार से बना साबुन है।

मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे का फेस पैक — जानें इसके फायदे और नुकसान।

गर्मी के मौसम में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भारतीय घरों में बेहद आम है। यह न केवल त्वचा को ठंडक देती है बल्कि अतिरिक्त तेल, गंदगी और पसीने से clogged pores को भी साफ करती है। कई लोग इसे त्वचा की रंगत सुधारने और डलनेस दूर करने के लिए साबुन की जगह भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हाल के दिनों में एक ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है — मुल्तानी मिट्टी में चावल का आटा (Rice Flour) मिलाकर फेस पैक बनाना। सवाल यह है कि क्या यह मिश्रण वास्तव में फायदेमंद है या फिर त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है?

मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे के फायदे

विशेषज्ञ बताते हैं कि मुल्तानी मिट्टी प्राकृतिक रूप से कूलिंग एजेंट है। इसमें मैग्नीशियम क्लोराइड, सिलिका और कैल्शियम बेंटोनाइट जैसे खनिज होते हैं जो त्वचा से अतिरिक्त तेल सोख लेते हैं। यह पिग्मेंटेशन कम करती है। त्वचा को डीप क्लीन करती है और एक्ने में राहत देती है। ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स हटाने में भी सहायक होती है।

चावल के आटे के गुण

चावल का आटा त्वचा को हल्का एक्सफोलिएट करने का काम करता है। इसमें मौजूद एमिनो एसिड और विटामिन बी त्वचा की मरम्मत और ब्राइटनिंग में मदद करते हैं। यह त्वचा की टैनिंग घटाने में सहायक है। चेहरे की डेड स्किन हटाता है। नियमित इस्तेमाल से त्वचा की टोन समान दिखने लगती है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 254
Tags: #every part of your body will shine#know the secret of beauty#Make natural soap from Multani Mitti
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version