Bihar Assembly में गूंजी मैथिली ठाकुर की दहाड़ लालू को कहा धृतराष्ट्र

बिहार विधानसभा में दिया गया एक भाषण इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह भाषण अलीनगर से पहली बार विधायक बनी मैथिली ठाकुर का है, जिसमें उन्होंने बिहार में अपराध और पुराने शासनकाल को लेकर कड़े सवाल उठाए। सदन में बोलते हुए मैथिली ठाकुर ने 2005 से पहले के बिहार की तस्वीर पेश की और उस दौर को कानून-व्यवस्था के लिहाज़ से बेहद खराब बताया। उन्होंने महाभारत के पात्रों का उदाहरण देते हुए लालू प्रसाद यादव की तुलना धृतराष्ट्र से और उनके बेटे तेजस्वी यादव को दुर्योधन जैसा बताया। उनका कहना था कि जैसे धृतराष्ट्र को राज्य से ज्यादा अपने पुत्र की चिंता रहती थी, वैसी ही स्थिति उस समय बिहार में देखने को मिली। भाषण के दौरान जब राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने टोका-टोकी की, तो मैथिली ठाकुर ने एक आरजेडी विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि “दिल पर हाथ रखकर बताइए, क्या मैं गलत कह रही हूं?” उन्होंने गांवों की स्थिति बताते हुए मैथिली भाषा में एक कहानी भी सुनाई, जिसमें शाम के बाद घर से निकलना तक सुरक्षित नहीं माना जाता था।

Exit mobile version