Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Mahua Moitra in Parliament:महुआ के असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल से निशिकांत दुबे के ‘बाबर की संतान’ तक, हंगामेदार रहा सत्र

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Mahua Moitra in Parliament:महुआ के असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल से निशिकांत दुबे के ‘बाबर की संतान’ तक, हंगामेदार रहा सत्र
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Mahua Moitra in Parliament: संसद के बजट सत्र के दौरान जम कर हंगामा हुआ। माननीय नेताओं ने ऐसा बवाल किया कि मेनस्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक वही छाए रहे। सोशल मीडिया पर तो पप्पू से लेकर महुआ मोइत्रा, ह*मी, बाबरकीसंतान जैसे कई हैशटैग चलते रहे। राहुल गांधी के आरोपों से लदे भाषण के बाद स्मृति ईरानी ने पलटवार किया तो महुआ को सांसदों ने माफी मांगने को कहा। महुआ गुस्से से कांपती रहीं।

  • मंगलवार यानी 7 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई
  • इस दौरान तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एनडीए सरकार और बीजेपी को आड़े हाथों लिया
  • इस दौरान वो कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर गईं जिसे संसद में असंसदीय करार दिया गया, उनके बोलने के दौरान ही बीजेपी के सांसदों ने आपत्ति जताई
  • महुआ के बोलना बंद करने के बाद भी हंगामा जारी रहा और लोकसभा की कार्यवाही थम गई, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को महुआ के बयान पर उचित कार्रवाई करने को कहने के बाद ही कार्यवाही फिर चल सकी
  • महुआ जब बैठीं थी तो भी एनडीए के सदस्यों के साथ उनकी नोंकझोंक चलती रही और उन्होंने उस दौरान भी ह अक्षर से शुरू होनेवाली एक गाली का भी इस्तेमाल संसद में कर डाला

महुआ के लिए नया नहीं है

महुआ ने अपनी स्पीच की शुरुआत पेगासस, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री और रफाल डील से की जिसे सुनकर बीजेपी के सांसद आक्रामक हो उठे। उन्होंने  महुआ ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री से लेकर वित्त मंत्री तक का जिक्र किया औरअडानी को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमलावर हुई। महुआ ने कहा कि ये सरकार टोपी पहनाने वाली सरकार है, इसके साथ ही टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू के बोलने के दौरान लोकसभा में महुआ ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

हालांकि, महुआ का विवादों से यह पहला टकराव नहीं है। वह पहले भी कई बार अनचाही वजहों से सुर्खियों में आई हैं-

  • उनके महंगे हैंडबैग को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। तब सांसद काकोली घोष के पास वह बैठी थीं और काकोली महंगाई पर भाषण दे रही थीं। तभी महुआ अपना हैंडबैग छिपाने लगीं। लुई विटान का वह हैंडबैग लाखों रुपए का था।
  • उन्होंने एक बार अपने भाषण में यह भी कह दिया कि जैन लोग छिपकर काठी-कबाब खाते हैं।
  • एक फिल्म आई थी-काली। उस फिल्म के पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। जब उसकी निर्देशक माणिकेलाई पर हमला हुआ तो मोइत्रा समर्थन में आ गयीं। उस समय भी उन्होंने विवादित बयान दिया था।
  • सेबी पर अडाणी को लेकर उन्होंने काफी तीखे हमले किए हैं। सेबी सो रही है, ऐसा कहकर विवाद पैदा किया।
  • महुआ और विवाद जैसे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वह जब भी कुछ बोलती हैं, विवाद होता ही है।

 

संसद का सत्र रहा हंगामेदार

वैसे, संसद में केवल महुआ नहीं थीं, जिन्होंने हंगामा खड़ा किया। राहुल गांधी के आरोपों से लदे भाषण के बाद स्मृति ईरानी ने पलटवार किया और गांधी परिवार के धुर्रे छुड़ाए। वहीं, रविशंकर प्रसाद ने राहुल को याद दिलाया कि वह, उनकी मां और जीजा तीनों ही जमानत पर चल रहे हैं। प्रसाद ने राहुल को आगस्ता वेस्टलैंड की भी याद दिलाई।

गोड्डा से बीजेपी के सांसद डॉ. निशिकात दुबे ने तो कांग्रेसी सांसदों को बाबर की संतान तक कह दिया। दरअसल, अपने भाषण के दौरान उन्होंने एक विदेशी लेखक का जिक्र किया और कहा, “हम भारतीयों को भूलने की बीमारी है, खासकर कांग्रेस पार्टी को तो है ही। अंग्रेज लगभग 1750 ईसवी में आए थे और 1526 ईसवी में बाबर आया था। अब ये समझ नहीं आता कि कांग्रेस अंग्रेजों की निशानी खत्म करने की बात तो करती है, लेकिन मुगलों से बचती है।

उनकी बातों पर जब विपक्ष हंगामा करने लगा तो निशिकांत दुबे ने पलट कर कहा, “मैं मुगलों की बात कर रहा हूं मुसलमानों की नहीं, ये बाबर की संतान की तरह बात कर रहे हैं”

वहीं, सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आज पीएम मोदी बोलेंगे और राहुल के सारे आरोपों का एक-एक कर जवाब देंगे।

Post Views: 152
Tags: BJPmahua moitranishikant dubeyParliamentParliamentary Affairs Committeesmriti iranitmc
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version