Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

एकनाथ शिंदे का कम होता कद…महायुति सरकार में बंद हो रहीं शिंदे सरकार की ये योजनाएं…गरमाया सियासी पारा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2025
in नागपुर, मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार
0
Mahayuti government popular scheme Anand Shidha now closed
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में भी विपक्ष सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। महाराष्ट्र के महायुती सरकार ने एकनाथ शिंदे के समय लागू की गई कई योजनाओं को बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में शिंदे सरकार के वक्त की कई योजनाओं पर ताला लगने की आशंका बढ़ गई है। एकनाथ शिंदे सरकार के समय की कई योजनाओं पर काले बादल मंडरा रहे हैं। इस फैसले की वजह दरअसल सरकारी खजाने पर पड़ने वाले भार को बताया जा रहा है। महायुति के इस फैसले से राज्य का सियासी पारा गर्म गया है।

  • महाराष्ट्र में आनंद शिधा’ योजना बंद
  • सरकार पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा
  • त्यौहारी सीजन में लाभान्वित हुए थे 1.63 करोड़ लोग
  • लाडली बहना योजना के चलते कई योजनाएं की स्थगित

महायुति सरकार की लोकप्रिय योजना ‘आनंद शिधा’Anandacha Shidha को अब बंद कर दिया गया है। एकनाथ शिंदे Eknath Shinde के सीएम बनने के बाद यह योजना शुरू की गई थी। यह योजना शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे के नाम पर प्रारंभ की गई थी। इस योजना के जरिए त्यौहारी सीजन के दौरान महाराष्ट्र में 1 करोड़ 63 लाख लोग लाभान्वित हुए थे। लेकिन अब मौजूदा देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis सरकार के खजाने पर बढ़ते दबाव के चलते आनंदा राशन योजना को स्थगित कर दिया गया है।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

दरअसल महाराष्ट्र में महायुती की सरकार ने अपने गठन के साथ ही एकनाथ शिंदे का कद कम करने की कोशिश शुरु कर दी थी। पहले तो उन्हें मन मुताबिक विभाग नहीं मिला। एकनाथ शिंदे की महाराष्ट्र का फिर से मुख्यमंत्री बनने की चाहत भी अधूरी रह गई। उनके करीबियों को तमाम सरकारी पदों से हटा दिया गया। अब शिंदे सरकार के समय लिए गए कई फैसलों पर महायुती सरकार ताला लगाने जा रही है। इसकी वजह दरअसल राज्य सरकार के खजाने पर बढ़ता बोझ बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सरकार का खजाना इस समय खाली हो रहा है। ऐसे में इन योजनाओं में आनंद चा राशन योजना, ₹10 की शिव भोजन थाली योजना, बालासाहेब दवाखाना योजना, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना शामिल है। जिस पर अगले कुछ दिनों में ब्रेक लग सकता है। माना जा रहा है कि यह जो योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएंगी। इन योजनाओं का ऐलान शिंदे सरकार के कार्यकाल के दौरान किया गया था।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन योजनाओं का ऐलान किया था। हालांकि चुनाव जीतने के बाद महागठबंधन सरकार ने इन योजनाओं की समीक्षा की है और राज्य के वित्तीय खजाने पर दबाव और बढ़ते भर के चलते संकेत हैं कि यह योजनाएं केवल कागजों तक की सीमित रह जाएंगी। विशेष तौर पर आनंद चा राशन योजना, जिसे दशहरा, दिवाली, गणेश उत्सव, गुड़ी पड़वा और शिव जयंती जैसे पर्व पर लागू किया गया था। इस योजना को इस साल फंड नहीं मिला है।
इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से शुरू की गई ₹10 की शिव भजन योजना को एकनाथ शिंदे सरकार ने जारी रखा था, हालांकि इस योजना के लिए भी इस बार कोई फंड जारी नहीं किया गया है। इससे मुमकिन है कि राज्य में कई जगहों पर शिवा भोजन केंद्र बंद हो सकते हैं। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क तीर्थ योजना भी बंद होने की कगार पर है। इस योजना के लिए भी महायुद्ध सरकार में बजट आवंटित नहीं किया गया है। इसलिए इस योजना के भी बंद होने की संभावना नजर आ रही है। एसएमएस शिंदे सरकार की योजनाओं को पैसे नहीं मिलने से राज्य में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।….प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 432
Tags: #Mahayuti Government#popular scheme Anand Shidha now closed
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version