Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

महाराष्ट्र: अलग से आरक्षण मिलने के बाद भी क्यों जारी है आंदोलन? जरांगे के प्रदर्शन पर CM फडणवीस ने उठाए सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
August 29, 2025
in स्पेशल
0
separate reservation CM Fadnavis raised questions on Lagrange protest
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र: अलग से आरक्षण मिलने के बाद भी क्यों जारी है आंदोलन? जरांगे के प्रदर्शन पर CM फडणवीस ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा समाज ने आंदोलन तेज कर दिया है। समुदाय की मांग है कि उन्हें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) कोटे से आरक्षण दिया जाए। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय को पहले ही 10% का अलग से आरक्षण दिया जा चुका है, फिर भी ओबीसी आरक्षण की मांग क्यों की जा रही है, यह समझ से परे है।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

फडणवीस ने उठाए सवाल

सीएम फडणवीस ने कहा कि मराठा आरक्षण दिलाने का काम उनकी ही सरकार ने किया था और वह आज भी इसके पक्षधर हैं। उन्होंने कहा, “मराठा समुदाय को हमने 10% अलग से आरक्षण दिया है। इसके बावजूद अगर वे ओबीसी आरक्षण मांग रहे हैं तो पहले उन्हें तथ्यों और आंकड़ों का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत में लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन का उद्देश्य साफ और व्यावहारिक होना चाहिए।
ओबीसी कटऑफ और प्रतिस्पर्धा का मुद्दा
फडणवीस ने शैक्षणिक प्रवेश और नौकरियों में कटऑफ का उदाहरण देते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग में पहले से ही 350 से अधिक जातियां शामिल हैं। कई बार ओबीसी का कटऑफ, एसीबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से ऊपर चला जाता है। ऐसे में यह सोचना जरूरी है कि ओबीसी कोटे में जाने से मराठा समाज को वास्तव में कितना लाभ होगा। सीएम ने साफ किया कि अगर मांग का मकसद केवल राजनीतिक आरक्षण है तो यह अलग बात है, लेकिन अगर उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक बदलाव है तो समाज के बुद्धिजीवियों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

“आंदोलन राजनीतिक है या सामाजिक?”

सीएम फडणवीस ने आंदोलन के पीछे राजनीतिक मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मराठा समाज की असल जिम्मेदारी है कि वे तथ्यों पर आधारित मांग रखें, ताकि समुदाय को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा “कुछ राजनीतिक दल मराठा आंदोलन का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करना चाहते हैं। लेकिन अंततः इससे आंदोलन को ही नुकसान होगा। हम इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि सामाजिक चश्मे से देख रहे हैं। फडणवीस ने दोहराया कि सरकार न तो मराठा और न ही ओबीसी के साथ अन्याय होने देगी। अदालत से स्वीकृत मराठा आरक्षण को बरकरार रखा जाएगा और किसी का हक छीना नहीं जाएगा।

जरांगे की अगुवाई में आंदोलन

मनोज जरांगे पिछले कई महीनों से मराठा समाज की आरक्षण मांग को लेकर सक्रिय हैं। उनका कहना है कि जब तक मराठों को ओबीसी श्रेणी में शामिल नहीं किया जाता, तब तक समुदाय को वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा। जरांगे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों ने राज्य सरकार पर दबाव बनाया है। हालांकि, फडणवीस का तर्क है कि पहले से मिले 10% आरक्षण और कानूनी स्थिति का गहराई से अध्ययन करने के बाद ही नई मांग को जायज ठहराया जा सकता है।

विरार हादसे पर दुख और मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपनी प्रेस वार्ता के दौरान विरार बिल्डिंग हादसे पर भी संवेदना जताई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की और कहा कि अवैध निर्माणों की जांच की जाएगी। “वसई-विरार में अवैध बिल्डिंग निर्माण की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। अब इसकी व्यापक जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।”

फडणवीस का राहुल गांधी पर तीखा हमला

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करते हैं। “मुझे लगता है राहुल गांधी का दिमाग खाली हो गया है। कोई राष्ट्रीय नेता प्रधानमंत्री या उनके परिवार पर इस तरह की बातें नहीं करता। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता होने के नाते राहुल को समझदारी और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। मराठा आरक्षण का मुद्दा महाराष्ट्र की राजनीति का एक अहम सवाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री फडणवीस के बयान से यह साफ है कि सरकार मराठा समाज को मिले आरक्षण को बनाए रखने के पक्ष में है, लेकिन ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर सख्त सवाल खड़े कर रही है। जहां जरांगे का आंदोलन मराठा समाज की आवाज उठाने की कोशिश है, वहीं सरकार मानती है कि राजनीतिकरण से समुदाय का ही नुकसान होगा। अब देखना यह है कि यह संघर्ष आरक्षण की नई परिभाषा तय करता है या एक और लंबी सियासी जंग की शुरुआत करता है। ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 203
Tags: #Fadnavis raised questions on Jarange protest#Maharashtra Why is the agitation continuing even after reservation? #CM Fadnavis raised questions
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version