Sunday, May 18, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में हुई सियासी टूटफूट के बाद कांग्रेस ने भाजपा के लिए रचा चक्रव्यूह, तैनात कर दी सौ नेताओं की फौज

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर है कांग्रेस की नजर

DigitalDesk by DigitalDesk
July 12, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
महाराष्ट्र में हुई सियासी टूटफूट के बाद कांग्रेस ने भाजपा के लिए रचा चक्रव्यूह, तैनात कर दी सौ नेताओं की फौज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में एनसीपी की टूटफूट का कांग्रेस पूरा फायदा उठाने के मूड में है। यहां एनसीपी,शिवसेना में जहां घमासान है वहीं भाजपा भी इससे अछूती नहीं है। ऐसे में कांग्रेस को लगता है कि उसे अपनी पैठ बनाने के लिए महाराष्ट्र की राजनीति में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। यही वजह है कि कांग्रेस ने यहां 48 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए लगभग सौ नेताओं की फौज तैनात कर दी है।कांग्रेस जानती है कि भाजपा ही कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। इसलिए भाजपा की गतिविधियों पर नजर रखने और तथ्यों का काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने पूरी रणनीति तैयार की है।

नेताओं के साथ लंबा विमर्श

महाराष्ट्र में विपक्षी दल के प्रमुख नेता राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की पार्टी दो फाड हुई तो कांग्रेस आलाकमान अब अपने 44 विधायकों को टूटफूट से बचाने के लिए प्रदेश के अग्रिम पंक्ति के नेताओं के साथ बातचीत के लिए एआईसीसी में बैठक की। सूबे का सियासी नब्ज नेताओं के माध्यम से टटोलने और साथी दलों के साथ मजबूती से खडे होने के मैसेज के साथ कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबा विमर्श किया। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। ये बात अलग है कि लंबे समय से महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के बदलने की चर्चा एआईसीसी से छनकर बाहर आती रही है। नाना पटोले का इस्तीफा होगा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्वहाण को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी जाएगी ऐसे कयास पंख लगाकर पत्रकारों तक पहुंचते रहे हैं, लेकिन मंगलवार को नाना पटोले के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल समेत सूबे के अग्रिम पंक्ति के सभी नेताओं ने शिरकत की तो इस कयास को भी सहसा विराम लगा। ये बात भी अलग है कि राजनीति में फेरबदल की संभावना से कभी इनकार नहीं किया जा सकता।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान…भारत के सीमावर्ती इन स्थानों पर की हमले की नाकाम कोशिश…भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

May 8, 2025

भाजपा पर जमकर निशाना साधा

बैठक की तस्वीर ट्वीट के जरिये कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। महाराष्ट्र की जनता भाजपा द्वारा किए जनादेश पर लगातार हमलों का कड़ा राजनीतिक उत्तर देगी। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता, महाराष्ट्र की जनता को उसकी अपनी सरकार वापस दिलाएंगे। कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र की जनता के मन में अपनी जगह हमेशा से बनाए हुए है। महाराष्ट्र और कांग्रेस के गौरवशाली रिश्ते को हम और मजबूत करेंगे।

 राहुल ने लिखा: महाराष्ट्र कांग्रेस का गढ़

बैठक के बाद राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ है। कांग्रेस पार्टी को यहां मजबूत करना है। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी का ध्यान पार्टी को मजबूत करने और लोगों की आवाज उठाने पर केंद्रित है। हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि महाराष्ट्र की सत्ता पर बैठी जनविरोधी सरकार की हार हो।वहीं बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा कर चुकी है।

भारत जोड़ो यात्रा के बताए अनुभव

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र के नेता एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करें। इस दौरान बैठक में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ में से एक थी।केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी एक वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में सितंबर महीने से महाराष्ट्र के हर ज़िले में एक बड़ी पदयात्रा निकालेगी। नवंबर, दिसंबर में सभी नेताओं के साथ बस यात्रा भी निकाली जाएगी। महाराष्ट्र के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी जा रही है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। भाजपा ईडी, सीबीआई, आईटी और पैसों के दम पर दलों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इसका भाजपा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। महाराष्ट्र में जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस पार्टी महाविकास आघाडी गठबंधन में आगामी चुनाव लड़ेगी।

Post Views: 44
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

slide 1 to 3 of 3
टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

स्पेशल
Operation Sindoor PM Modi gave this big responsibility to the Congress leaders

ऑपरेशन सिंदूर…पीएम मोदी ने कांग्रेस के इन नेताओं को दी ये बड़ी जिम्मेदारी…थरुर बोले देश हित में वे पीछे नहीं हटेंगे…!

स्पेशल
भारत की तैयारी इस तैयारी से हैरान परेशान पाकिस्तान

भारत की तैयारी इस तैयारी से हैरान परेशान पाकिस्तान

वीडियो

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 17, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version