Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण संपन्न…मतदान के लिए कतार में लगे बॉलीवुड के ये सितारे

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2024
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, स्पेशल
0
Maharashtra Lok Sabha Election Voting Mumbai Film Sitara Polling Boot Bollywood Stars
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 49 सीटों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतार देखने को मिली। जिसमें महाराष्ट्र की भी 13 सीटों पर वोटिंग की गई। यहां मायानगरी मुंबई के कई पोलिंग बूथ पर सेलेबिटी भी वोटिंग के लिए समय निकालकर पहुंचे। कई ने मतदान को लेकर जागरुकता का संदेश भी दिया तो कई ने इसे लोकतंत्र के लिए सबसे जरुरी कदम बताया।
महाराष्ट्र में आखिरी चरण की वोटिंग

  • मुंबई में बूथ पर कतार में लगे फिल्म सितारे
  • मतदान के लिए कतार में सेलिब्रिटी
  • वोटिंग के लिए दुबई मुंबई आए सलमान
  • वोटिंग को लेकर दिखा उत्साह
  • किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल
  • बताया मतदान का महत्व
  • तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
  • अमिताभ बच्चन ने भी लाइन में लग कर किया मतदान
  • आमिर से शाहरुख से लेकर तक
  • दीपिका से रेखा तक पहुंचीं पोलिंग बूथ
  • आम लोगों के साथ कई खड़े दिखे स्टार्स
  • वोट डालने के लिए अपने मतदान केंद्र पहुंचे

महाराष्ट्र में लोकसभा के अंतिम चरण में 13 सीट पर वोटिंग की गई। इस कड़ी में मुंबई में बॉलीवुड सितारों ने भी वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रसिद्ध जाह्नवी कपूर से लेकर राजकुमार राव ही नहीं सान्या मल्होत्रा जैसे युवा फिल्म सितारों ने आमचुनाव के लिए मुंबई में अपने अपने मतदान बूथ पर मतदान किया। इन सभी सितारों के वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जो तेजी से वायरल हो रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर गुलाबी रंग का अनारकली सूट पहनकर पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं थीं। सोशल मीडिया पर अब जाह्नवी कपूर का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जाह्नवी वोट डालने के बाद वहां से कार में बैठकर रवाना होती नजर रही हैं।

शुटिंग छोड़कर वोटिंग के लिए निकाला समय

वहीं फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट किया। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अभिनेता राजकुमार राव ने बताया कि वे अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई केवल वोटिंग के लिए ही पहुंचे थे।
इधर वोटिंग के बाद अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा उन्हें गर्व है कि आज भारी बड़ी संख्या में सब लोग यहां मतदान करने आए हुए हैं। मतदान करने के बाद अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा यह हर नागरिक का सबसे बड़ा हक है। सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सभी को वोटिंग में हिस्सा जरुर लेना चाहिए।

यह सबसे बड़ा उत्सव-मनोज वाजपेयी

वोट डालने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा ये सबसे बड़ा उत्सव है और सभी को अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए…अगर आपने मतदान नहीं किया तो आपको शिकायत करने का अधिकार नहीं है…अभिनेता अनिल कपूर ने मतदान के बाद कहा आज खुशी का दिन है। हम सभी नागरिकों अपना वोट अवश्य करना चाहिए। अनिल कपूर ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। इधर अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा यूथ के लिए यही संदेश है कि सभी को मतदान करना चाहिए।

प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर भी वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा आज हम सभी को लोकतंत्र का यह पर्व मनाने का मौका मिला है। हमें घर से बाहर आकर वोट करना चाहिए। खेर ने कहा जिससे पांच साल तक हमें देश में किस तरह की सरकार चाहिए। देश में कैसी व्यवस्था चाहिए। जिससे हम उस व्यवस्था का फायदा उठा सके। यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने भी कहा बड़ी संख्या में लोग वोट करने आ रहे हैं। यह अच्छा संकेत हैं। इस बार बीजेपी का 400 पार का नारा सफल होगा।

Post Views: 184
Tags: #Bollywood Stars#Film Sitara Polling#Maharashtra Lok Sabha Election#Voting Mumbai
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version