महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी किराया तय…1.5 किमी के लिए 15 रुपये..जानें हर अतिरिक्त किलोमीटर लगेगा कितना चार्ज

Bike taxi fares fixed in Maharashtra

महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी किराया तय…1.5 किमी के लिए 15 रुपये..जानें हर अतिरिक्त किलोमीटर लगेगा कितना चार्ज

महाराष्ट्र में सरकार ने बाइक टैक्सी सेवा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण STA ने इसका किराया ढांचा तय कर दिया है। अब यात्रियों को 1.5 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए न्यूनतम 15 रुपये देने होंगे। इसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर पर 10.27 रुपये का किराया देना होगा। यह निर्णय STA एसटीए बैठक में लिया गया।

अभी शुरू नहीं हुई सेवा

हालांकि यह सेवा अभी आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि किराया तय कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल राज्य में बाइक टैक्सी अवैध रूप से ही संचालित हो रही हैं। मुंबई महानगरीय क्षेत्र में चल रही 123 बाइक टैक्सियों के खिलाफ आरटीओ ने मामले दर्ज किए हैं।

किन शहरों में मिलेगी अनुमति?

राज्य सरकार ने इस साल की शुरुआत में ही एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में बाइक टैक्सी और बाइक पूलिंग सेवा संचालित करने की अनुमति दी थी। इसके लिए एक शासकीय आदेश (जीआर) भी जारी किया गया था। इसके बाद 4 जुलाई 2024 को “महाराष्ट्र बाइक टैक्सी नियम, 2025” पर अधिसूचना जारी की गई।

खटुआ पैनल फॉर्मूले से तय हुआ किराया

परिवहन प्राधिकरण ने किराया तय करने के लिए वही खटुआ पैनल फॉर्मूला इस्तेमाल किया है, जो ऑटो रिक्शा और टैक्सियों के भाड़े तय करने में भी लागू होता है। इस आधार पर ही न्यूनतम और प्रति किलोमीटर किराए की दरों को मंजूरी दी गई।

पूरे राज्य में लागू होगा नियम

एसटीए के अधिकारियों के अनुसार, यह किराया ढांचा पूरे महाराष्ट्र में लागू होगा। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि किराए में पारदर्शिता आएगी और अनियमितताओं पर रोक लगेगी। साफ है कि महाराष्ट्र सरकार बाइक टैक्सी सेवा को कानूनी ढांचा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। एक बार सेवा आधिकारिक रूप से शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का नया विकल्प उपलब्ध होगा। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version