Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के बजट पर सवाल,आदित्य ठाकरे बोले-आश्वासन देने वाले गद्दार, कैसे भरोसा कर लें

DigitalDesk by DigitalDesk
March 10, 2023
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति
0
budget Aaditya Thackeray
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के पहले बजट को लेकर राज्य में सियासत गरमा गई है। ये बजट गुरुवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया है। जिसे उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा जो लोग बजट में आश्वासन दे रहे हैं, वो गद्दार हैं। ऐसे गद्दार लोगों की बात पर किस तरह विश्वास किया जा सकता है।

  • देवेन्द्र फडणवीस ने किया बजट पेश
  • बालासाहेब अपला अस्पताल में मुफ्त इलाज
  • 1.15 करोड़ किसानों के लिए 6900 करोड़

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बजट को ऐतिहासिक और समावेशी करार देते हुए कहा कि इस बजट में छात्रों, बुजुर्गों, महिलाओं सभी के लिए कुछ ना कुछ है। राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश किया था। जिस पर सियासी बयान बाजी तेज हो गई है बजट को लेकर आदित्य ठाकरे ने कहा कि इसमें सभी को आश्वासन दिया गया, लेकिन सवाल ये है कि इन आश्वासनों में से कितने पूरे होंगे। उन्होंने कहा 2015-19 में भी सरकार ने वादे किए थे लेकिन उनमें से कितने पूरे हुए। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने अपने पहले बजट में बालासाहेब अपला अस्पताल के जरिए लोगों के मुफ्त इलाज और मेडिकल चेकअप की सुविधा देने की बात कही है। सीएम शिंदे ने बताया बजट में पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले योजना के तहत राशि को बढ़ाकर पांच लाख किया गया है। मुंबई के विकास के लिए 1729 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में सभी के लिए कुछ है। ऐसे में विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। शिंदे सरकार ने बजट में राज्य के 1.15 करोड़ किसानों को सालाना छह हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की योजना का भी एलान किया है। इसके लिए सरकार ने बजट में 6900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। राज्य के 14 जिलों में किसान आत्महत्या के मामले सबसे ज्यादा है। बजट में सरकार ने उन जिलों के किसानों को 1800 रुपए सालाना की आर्थिक मदद के साथ ही मुफ्त राशन की सुविधा भी दी है। ठाणे, नासिक और पींपरी चिंचवाड़ इलाके में मेट्रो के काम के लिए 39 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जो नहीं हो रहा उसकी बजट में घोषणा-अजीत पवार

अजीत पवार ने कहा कि यह बजट जो नहीं हो रहा था उसकी घोषणा करने और आगे की प्रतीक्षा करने के बारे में है। बिजली, गैस, जलापूर्ति सेवाओं के लिए बजट में राशि का प्रावधान नहीं किया है। अजित पवार ने कहा कि अरब सागर में शिवाजी महाराज स्मारक को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई। पहले की योजनाओं का क्या हुआ। विकास कार्यों पर राशि खर्च नहीं की गई। कुछ जिलों में चार से पांच प्रतिशत राशि खर्च की जा चुकी है। खर्च को देखें तो 51 फीसदी खर्च हो चुका है। उन्होंने कहा कितनी धनराशि दी गई। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सवाल यह है कि क्या सिर्फ निगम के लिए पर्याप्त प्रावधान किया जाएगा। लेकिन किया क्या जाएगा। अजीत पवार ने कहा बिजली माफी की घोषणा की लेकिन आगे कुछ नहीं किया। 25 तारीख को सत्र खत्म हुआ तो पहली तारीख को नागरिकों को झटका लगेगा। क्योंकि वे बिजली की दरें बढ़ाने जा रहे हैं। किसानों का उपहास जारी है। किसानों को प्याज, गेहूं का रेट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह केवल पर्याप्त प्रावधान करेगा, परन्तु उसने यह नहीं बताया कि वह क्या करेगा। अजीत पवार ने आलोचना की कि ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जहां राज्य कर्ज में डूब जाएगा।

Post Views: 182
Tags: Aditya Thackeraybudgetdevendra fanviseknath shinde governmentMaharashtra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version