Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और लेडी सिंघम के बीच टकराव…!जानें क्या है पूरा मामला

Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar

DigitalDesk by DigitalDesk
September 5, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

तुझ पर लूंगा एक्शन… महिला अफसर पर भड़के डिप्टी सीएम पवार का VIDEO वायरल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और लेडी सिंघम के बीच टकराव…!

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वे सोलापुर जिले के माढ़ा तालुके की डिप्टी एसपी अंजली कृष्णा को कड़े लहजे में आदेश देते और धमकाते नजर आ रहे हैं। मामला अवैध मुरुम उत्खनन रोकने की कार्रवाई से जुड़ा है। यह घटना 1 सितंबर की है और वीडियो सामने आने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

  • सोलापुर में अवैध मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई
  • अजित पवार ने DSP को कार्रवाई रोकने का आदेश दिया
  • महिला अफसर बोलीं– आप कॉल कीजिए तब मानूँ
  • “तुझ पर एक्शन लूंगा” – पवार का धमकी भरा लहजा
  • वीडियो कॉल कर पावर शो, आदेश रोकने की जिद
  • 1 सितंबर का मामला, अब तक कोई कार्रवाई नहीं
  • “लेडी सिंघम” कहलाने लगीं अंजली कृष्णा
  • “सवाल – क्या अफसर की ईमानदारी भारी पड़ेगी या सत्ता का दबदबा?”

फोन कॉल से शुरू हुआ विवाद

सूत्रों के मुताबिक, माढ़ा तालुका के कुरडू गांव में ग्राम सड़क बनाने के लिए अवैध रूप से मुरुम निकाला जा रहा था। शिकायत मिलने पर तहसील अधिकारी और डीएसपी अंजली कृष्णा मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचीं और कार्रवाई शुरू की। तभी अजित पवार के स्थानीय कार्यकर्ता बाबा जगताप ने उपमुख्यमंत्री को फोन लगाया और अधिकारी से उनकी बात कराई। कॉल पर अजित पवार ने डिप्टी एसपी को कहा “मैं उपमुख्यमंत्री अजित पवार बोल रहा हूं। आप तुरंत कार्रवाई रोकिए और वहां से चले जाइए। अपने वरिष्ठ अधिकारी को कह दीजिए कि खुद डिप्टी सीएम ने आदेश दिया है।”

“तुझ पर एक्शन लूंगा” – Deputy Chief Minister Pawar

डिप्टी एसपी अंजली कृष्णा ने जब कॉल की पुष्टि करने के लिए कहा कि वे उनके मोबाइल पर कॉल करें, तो अजित पवार भड़क उठे। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा—“आप मुझे कॉल करने के लिए कह रही हैं? डिप्टी सीएम पवार ने कहा तुझ पर मैं एक्शन लूंगा…। तेरी इतनी डेयरिंग आखिर कैसे बढ़ गई?” इसके बाद डिप्टी सीएम पवार ने तत्काल वीडियो कॉल किया। साथ ही अंजली कृष्णा को कार्रवाई रोकने और वहां से जाने के आदेश दिये। वायरल वीडियो में उनका यह गुस्सा साफ देखा जा सकता है।

वीडियो कॉल में दिखा पावर शो

वीडियो कॉल के दौरान अजित पवार ने अपना चेहरा दिखाकर कहा अब तो पहचान लिया होगा? तुरंत कार्रवाई बंद करो। इसी बीच गांव में मौजूद कुछ लोग और स्थानीय कार्यकर्ता अधिकारियों से बहस और गाली-गलौज करते भी दिखे। यह पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं?

यह मामला 1 सितंबर का है, लेकिन अब तक अजित पवार या उनके कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह सीधे-सीधे सत्ता का दुरुपयोग है। जबकि राज्य सरकार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

कौन हैं अंजली कृष्णा, जिन्हें लोग कह रहे “लेडी सिंघम”?

डिप्टी एसपी अंजली कृष्णा (IPS 2023 बैच) मूल रूप से केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं। उनके पिता कपड़ों की एक छोटी दुकान चलाते हैं। मां कोर्ट में टाइपिस्ट हैं। उन्होंने सेंट मैरीज सेंट्रल स्कूल, पूजाप्पुरा से पढ़ाई की और फिर NSS कॉलेज फॉर विमेन, नीरामंकरा से B.Sc. गणित में स्नातक किया। यूपीएससी 2022 परीक्षा में उन्होंने AIR-355 रैंक हासिल की थी। ईमानदारी, सख्त प्रशासनिक रवैये और तेजतर्रार कामकाज के कारण उन्हें अब “लेडी सिंघम” कहा जाने लगा है।

राजनीतिक भूचाल और प्रशासनिक सवाल

Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar अजित पवार का वीडियो सामने आने के बाद अब यह मामला केवल प्रशासनिक स्तर पर नहीं, बल्कि राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है। विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि आखिर एक डिप्टी सीएम कैसे एक महिला पुलिस अधिकारी को धमका सकते हैं? सवाल यह भी है कि क्या सत्ता पक्ष के दबाव में कार्रवाई रोक दी जाएगी? या फिर सरकार पारदर्शिता दिखाकर निष्पक्ष जांच करेगी? फिलहाल, मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष इसे महिला अधिकारियों के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बता रहा है। अब देखना होगा कि सरकार इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और क्या अजित पवार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। यह पूरा मसला सिर्फ एक अफसर और नेता के बीच टकराव नहीं, बल्कि प्रशासनिक ईमानदारी बनाम सत्ता के दबदबे की जंग के रूप में देखा जा रहा है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 240
Tags: #Deputy SP Anjali Krishna#Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit PawarMaharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar Deputy SP Anjali Krishna
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version