Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

कांग्रेस और MVA गरजे पीएम मोदी….परजीवी कांग्रेस अब केवल बैसाखियों पर जिंदा …फिर दोहराया ‘हम एक हैं, तो सेफ हैं’, महा-अघाड़ी वाले करते हैं देश को कमजोर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 15, 2024
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Maharashtra Assembly Elections 2024 Prime Minister Narendra Modi in two public meetings
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित दो जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता एक ओर महायुति का जन-विकास का घोषणापत्र तो दूसरी ओर महा-अघाड़ी का घोटालापत्र साफ-साफ देख और समझ रही है। यह फिर से घोटाले ना कर पाएं, इसलिए जनता-जनार्दन को अब अघाड़ी वालों को राज्य की सरकार से दूर ही रखना है।

  • पीएम मोदी ने की महाराष्ट्र में दो जनसभाएं
  • कांग्रेस का एक ही काम—समाज की एकता तोड़ो सत्ता छीना!
  • यही हथियार बचा है- SC-ST-OBC समाज की एकता तोड़ो और सत्ता छीनो!
  • मंत्र याद रखना ‘हम एक हैं, तो सेफ हैं’
  • महा-अघाड़ी वाले नहीं छोड़ते देश को कमजोर करने का कोई मौका
  • सुरक्षा उपकरणों में देश को पीछे करने के लिए सब कुछ किया
  • एचएएस को लेकर तरह-तरह के विवाद खड़े करने की कोशिश की
  • आज HAL रिकॉर्ड मुनाफे वाली कंपनी बनकर उभरी है
  • नीतियां स्पष्ट होती है, नीयत साफ होती है तो अच्छे परिणाम आते ही हैं

पीएम ने कहा परजीवी कांग्रेस अब केवल बैसाखियों पर ही जिंदा है। राजनीति में खुद को बचाने के लिए कांग्रेस के पास अब यही हथियार बचा है- SC-ST-OBC समाज की एकता तोड़ो और सत्ता छीनो! कांग्रेस ने नेहरू जी के समय ओबीसी को अलग-अलग जातियों में बांटकर रखा है। उसका मकसद अब भी समाज को जातियों में बांटना और आपस में लड़ाना ही है। इसीलिए, आपको मेरा एक मंत्र याद रखना है- हम एक हैं, तो सेफ हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पवित्र नगरी नासिक की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा महाराष्ट्र हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और देश नित-नए नए रिकॉर्ड बना रहा है, क्योंकि देश में अब गरीबों की चिंता करने वाली सरकार काम कर रही है। कांग्रेस और उसके साथियों की ओर से इतने दशकों तक केवल गरीबी हटाओ का ही नारा दिया गया, गरीबी नहीं हटाई। लेकिन हम पिछले 10 साल में ही 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लेकर आएं। यह इसलिए संभव हो पाया। नरेन्द्र मोदी की नीयत साफ है और वह मोदी आपका सेवक बनकर काम ही करता है। महाराष्ट्र के गरीबों के के कल्याण के लिए आगे भी लगातार काम होते रहें इसके लिए महाराष्ट्र में फिर से महायुति की सरकार का बनना जरूरी है। वे किसानों को बताना चाहते हैं कि जब महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनेगी, तो उनकी मदद की राशि 12 हजार बढ़कर 15 हजार रुपए हो जाएगी।

देश के विकास के लिए महाराष्ट्र का आगे बढ़ना जरुरी

प्रगति पथ पर बढ़ रहे भारत की बात करते हुए पीएम ने कहा कि देश के विकास के लिए महाराष्ट्र का तेजी से आगे बढ़ना जरूरी है। महाराष्ट्र बढ़ेगा, तभी भारत विकसित बनेगा। महाराष्ट्र किस स्पीड से आगे बढ़ सकता है, पिछले ढाई वर्षों में महायुति सरकार ने यह दिखाया है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स में महाराष्ट्र बहुत आगे हैं। यहां बन रहे हाइवेज और एक्सप्रेसवेज से राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। इसका बहुत बड़ा फायदा 2026 के कुंभ में भी मिलेगा। महाराष्ट्र में अटल सेतु हो या वाढवण पोर्ट का निर्माण हो, कांग्रेस अड़ंगा लगाने आ जाती है। उसने मेट्रो परियोजनाओं से लेकर समृद्धि महामार्ग के काम को रोकने का भरपूर प्रयास किया था।

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारा नासिक डिफेंस सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता का बहुत बड़ा केंद्र बन रहा है। पीएम ने कहा महाराष्ट्र के नासिक में अब लड़ाकू विमान और सुरक्षा के उपकरण बनाए जाने लगे हैं। नासिक के हर व्यक्ति के लिए यह एक बड़े ही गर्व की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि दूसरी ओर महा-अघाड़ी वाले देश को कमजोर करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। इन लोगों ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में देश को पीछे करने के लिए क्या कुछ नहीं किया! इन्होंने HAL को लेकर तरह-तरह के विवाद खड़े करने की कोशिश की। लेकिन आज वही HAL रिकॉर्ड मुनाफे वाली कंपनी बनकर उभरी है। जब नीतियां स्पष्ट होती है। नीयत साफ होती है तो अच्छे परिणाम आते ही हैं।
(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 355
Tags: #MahaAghadi#Maharashtra Assembly Elections 2024#PM vs MVAPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version