Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: राज्य की इन प्रमुख सीटों पर सियासी योद्धाओं के बीच सीधी टक्कर…20 को EVM में कैद होगी इनकी किस्मत

DigitalDesk by DigitalDesk
November 19, 2024
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Maharashtra Assembly Election Major Assembly Seat 20 November Voting 23 November Counting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट पर अब मतदान की बारी आ गई है। यहां सभी 288 सीटों पर बुधवार 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है। इसके तीन दिन बाद यानी शनिवार 23 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी। अर्थव्यवस्था और आबादी के लिहाज से महाराष्ट्र में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले पश्चिम महाराष्ट्र में पिछले लोकसभा चुनावों में विपक्षी दल एमवीए गठबंधन को थोड़ी बढ़त मिली थी। यह वही क्षेत्र है जहां सबसे अधिक विधानसभा सीट हैं।

महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीट में से पश्चिम महाराष्ट्र में 70 सीट आती हैं। जून 2024 में हुए लोकसभा के चुनावों में महाविकास आघाडी एमवीए ने इस इलाके की दस लोकसभा सीट में से 5 पर जीत दर्ज की थी। जबकि महायुति के हिस्से में लोकसभा की 4 सीटें ही आईं थीं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार अब थम चुका है। चुनाव आयोग की ओर से पोलिंग बूथ पर अपनी टीम भेज दी गईं है। यहां सभी 288 सीट पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। जिसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आयेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

महाराष्ट्र में प्रमुख चुनावी लड़ाई सत्तारुढ महायुति और महा विकास अघाड़ी एमवीए के बीच है। कांग्रेस पार्टी एमवीए की कप्तान बनी हुई है। शिवसेना —उद्धव बालासाहेब ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी —शरद पवार इस टीम के प्लेयर के रुप में चुनाव में उतरे हैं। जबकि भाजपा को महायुति का कप्तान माना जा रहा है। जिसमें शिवसेना— एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी —अजित पवार बतौर प्लेयर के शामिल हैं।

  • महायुति में बीजेपी 143 सीट
  • शिवसेना 81 सीट
  • एनसीपी अजित गुट 59 सीट
  • महा विकास अघाड़ी एमवीए में कांग्रेस 101 सीट
  • शिवसेना यूबीटी 95 सीट
  • शरद पवार की एनसीपी 86 सीट

महायुति की ओर से महाराष्ट्र में बीजेपी विधानसभा की सबसे अधिक 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें शिवसेना शिंदे गुट को 81 सीट तो एनसीपी अजित पवार गुट के खाते में 59 सीट है। अन्य सहयोगी छह सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं एमवीए की बात करें तो सबसे अधिक सीट पर कांग्रेस 101, शिवसेना यूबीटी 95 और एनसीपी शरद पवार विधानसभा की 86 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 6 सीट ऐसी हैं जहां एमवीए के अन्य सहयोगी दल चुनाव लड़ रहे हैं।

नागपुर (दक्षिण पश्चिम) विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • बीजेपी- देवेंद्र फडणवीस
  • कांग्रेस- प्रफुल्ल गुडधे

जनादेश 2019

  • जीते- देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी
  • हारे- आशीष देशमुख, कांग्रेस

नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट का चुनावी इतिहास

  • 2009- देवेंद्र फडणवीस – बीजेपी
  • 2014- देवेंद्र फडणवीस – बीजेपी
  • 2019- देवेंद्र फडणवीस – बीजेपी

कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • शिवसेना- एकनाथ शिंदे
  • शिवसेना UBT- केदार दिघे

जनादेश 2019

  • जीते- एकनाथ शिंदे, शिवसेना
  • हारे- संजय घाडीगांवकर,कांग्रेस

कोपरी पाचपाखाड़ी विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

  • 2009- एकनाथ शिंदे – शिवसेना
  • 2014- एकनाथ शिंदे – शिवसेना
  • 2019- एकनाथ शिंदे – शिवसेना

बारामती विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • NCP- अजित पवार
  • NCP(SP)- युगेंद्र पवार

जनादेश 2019

  • जीते- अजित पवार,NCP
  • हारे- गोपीचंद पडालकर,बीजेपी

बारामती सीट का चुनावी इतिहास

  • 2009- अजित पवार – NCP
  • 2014- अजित पवार – NCP
  • 2019- अजित पवार – NCP

साकोली विधानसभा सीट

किसके बीच टक्कर ?

  • बीजेपी – अविनाश ब्राह्मणकर
  • कांग्रेस – नाना पटोले
जनादेश 2019
  • जीते- नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले,कांग्रेस
  • हारे- डॉ. परिणय रमेश फुके,बीजेपी

साकोली सीट का इतिहास

  • 2009- नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले,बीजेपी
  • 2014- राजेश लानु काशीवार,बीजेपी
  • 2019- नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले,कांग्रेस

वर्ली विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • शिवसेना UBT- आदित्य ठाकरे
  • शिवसेना- मिलिंद देवड़ा

जनादेश 2019

  • जीते- आदित्य ठाकरे,शिवसेना
  • हारे- सुरेश माने,NCP

वर्ली विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

  • 2009- सचिन अहीर – NCP
  • 2014- सुनील शिंदे- शिवसेना
  • 2019- आदित्य ठाकरे,शिवसेना

येवला विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • NCP – छगन भुजबल
  • महाविकास अघाड़ी- माणिकराव शिंदे

जनादेश 2019

  • जीते- छगन भुजबल, NCP
  • हारे- संभाजी साहेबराव पवार,शिवसेना

येवला का चुनावी इतिहास

  • 2009- छगन भुजबल-NCP
  • 2014- छगन भुजबल-NCP
  • 2019- छगन भुजबल-NCP

मुंब्रा कलवा विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • NCP- नजीब मुल्ला
  • NCP (SP)- जितेंद्र आव्हाड

जनादेश 2019

  • जीते- जितेंद्र आव्हाड,NCP
  • हारे- दीपाली जहांगीर सैयद,शिवसेना

मुंब्रा कलवा विधानसभा सीट इतिहास

  • 2009- जितेंद्र आव्हाड,NCP
  • 2014- जितेंद्र आव्हाड,NCP
  • 2019- जितेंद्र आव्हाड,NCP

मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • सपा- अबू आजमी
  • NCP- नवाब मलिक

जनादेश 2019

  • जीते- अबू आजमी,सपा
  • हारे- विठठ्ल गोविंद लोकरे,शिवसेना

मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा सीट इतिहास

  • 2009- अबू आसिम आजमी,सपा
  • 2014- अबू आसिम आजमी,सपा
  • 2019- अबू आसिम आजमी,सपा

कराड (दक्षिण) विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • बीजेपी – अतुल भोसले
  • कांग्रेस- पृथ्वीराज चव्हाण

जनादेश 2019

  • जीते- पृथ्वीराज दाजीसाहेब चव्हाण,कांग्रेस
  • हारे- अतुल सुरेश भोसले,बीजेपी

कराड़ दक्षिण सीट का चुनावी इतिहास

  • 2009- विलासराव पाटिल,कांग्रेस
  • 2014- पृथ्वीराज दाजीसाहेब चव्हाण,कांग्रेस
  • 2019- पृथ्वीराज दाजीसाहेब चव्हाण,कांग्रेस

माहिम विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • मनसे – अमित ठाकरे
  • शिवसेना – सदा सरवणकर
  • शिवसेना (UBT) – महेश सावंत

जनादेश 2019

  • जीते- सदानंद शंकर सरवणकर – शिवसेना
  • हारे- संदीप सुधाकर देशपांडे- मनसे

माहिम सीट का चुनावी इतिहास

  • 2009- नीतिन विजयकुमार सरदेसाई – मनसे
  • 2014- सदानंद शंकर सरवणकर – शिवसेना
  • 2019- सदानंद शंकर सरवणकर – शिवसेना

मुंबादेवी विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • शिवसेना- शाइना एनसी
  • कांग्रेस- अमीन पटेल

जनादेश 2019

  • जीते- अमिन अमीरअली पटेल,कांग्रेस
  • हारे- पांडुरंग सकपाल,शिवसेना

मुंबादेवी विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

  • 2009- अमिन अमीरअली पटेल,कांग्रेस
  • 2014- अमिन अमीरअली पटेल,कांग्रेस
  • 2019- अमिन अमीरअली पटेल,कांग्रेस

संगमनेर विधानसभा सीट

  • किसके बीच टक्कर ?
  • शिवसेना- अमोल खताल
  • कांग्रेस- बालासाहेब थोराट

जनादेश 2019

  • जीते- बालासाहेब थोराट,कांग्रेस
  • हारे- नवले साहेबराव रामचंद्र,शिवसेना

संगमनेर सीट का चुनावी इतिहास

  • 2009- बालासाहेब थोराट,कांग्रेस
  • 2014- बालासाहेब थोराट,कांग्रेस
  • 2019- बालासाहेब थोराट,कांग्रेस

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 465
Tags: #20 November Voting#23 November vot Counting#Major Assembly Seatmaharashtra assembly election 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version