Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: जानें मराठा साम्राज्य की राजधानी और छत्रपति शिवाजी महाराज की कर्मभूमि सतारा में क्या कहती है सियासत, क्या यहां कम हो रहा ‘शरद’ का ‘पॉवर’

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2024
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Maharashtra Assembly Election 2024 Maratha Empire Chhatrapati Shivaji Maharaj Satara Sharad Pawar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मराठा साम्राज्य की राजधानी और छत्रपति शिवाजी महाराज की कर्मभूमि माने जाने वाले सतारा में सियासत ने एक नई करवट ली है। मराठा क्षत्रप के उपनाम से राजनीति में मशहूर शरद पवार का यहां करिश्मा अब मद्धम पड़ने लगा है। भाजपा यहां धीरे धीरे अपना जनाधार बढ़ाती नजर आ रही है।

  • एनसीपी के विभाजन के बाद सतारा के बदले समीकरण
  • शरद पवार के सामने चुनौतियां और बढ़ी
  • कभी एनसीपी में शरद पवार की ताकत हुआ करते थे
  • वे आज या तो भाजपा के पाले में हैं या अजीत पवार के साथ खड़े
  • शरद पवार के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती

दरअसल एनसीपी के विभाजन के बाद सतारा के नस-नस से वाकिफ रहने वाले शरद पवार के सामने चुनौतियां और बढ़ी हैं। जो नेता कभी एनसीपी में शरद पवार की ताकत हुआ करते थे, वे आज या तो भाजपा के पाले में हैं या अजीत पवार के साथ खड़े हैं।
बदले सियासी हालात और समीकरण में अब शरद पवार को अपना गढ़ बचाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

आज चुनाव के बाद सतारा का बदला माहौल

यहां का माहौल लोकसभा चुनाव के बाद काफी बदला हुआ नजर आ रह है। आमचुनावों के दौरान मनोज जरांगे फैक्टर असरदार साबित हुआ था लेकिन अब यह फीका हो चला है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का संविधान बचाओ नारा भी अब वैसा असरदार नहीं रहा।
एनसीपी विभाजन और अजीत पवार के शरद पवार से अलग होने से सतारा के लोगों के मन में अब शरद पवार के प्रति सहानुभूति भी लोकसभा चुनाव के जैसी नजर नहीं आ रही है। शिवाजी महाराज के दो वंशज अब भाजपा के पाले में हैं। उदयनराजे भोंसले जो सतारा से सांसद हैं तो वहीं शिवेंद्र राजे भोंसले सतारा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी है। इस बार भाजपा नेतृत्व वाले महायुति संगठन और कांग्रेस गठबंधन महाअघाड़ी के बीच कड़ी चुनावी टक्कर होने की उम्मीद नजर आ रही है।

फसल के नहीं मिलते भाव

महाराष्ट्र के दूसरे जिलों की तरह सतारा में भी असल मुद्दे चुनाव के दौरान हाशिए पर हैं। प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली में उछाले जा रहे चुनावी मुद्दों के साथ क्षेत्र के आम मतदाता भी बहते नजर आते हैं। पक्ष और विपक्ष के दोनों राजनीतिक गठबंधनों की ओर से की जा रही चुनावी घोषणाओं की बातें ज्यादातर लोगों की जुबान पर नजर आ रही हैं।

शरद पवार की जमीन पर BJP का बढ़ता पॉवर

शरद पवार की एक समय सतारा में लोकप्रियता ऐसी थी कि उनके एक इशारे पर सबकुछ चलता था। ग्रामीण इलाकों में आज भी शरद पवार के प्रति लोगों की वही भावना नजर आ रही है। लेकिन देवेंद्र फणडवीस के डिप्टी सीएम बनने के बाद राजनीति में काफी बदलाव हुआ और एनसीपी नेता अब धीरे-धीरे भाजपा के झंडे के नीचे आने लगे हैं। सतारा शहर की बात करें तो यहां भी भाजपा मजबूत नजर आती है। जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र में से पांच सीटों पर शरद पवार ने अपनी पसंद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। इनमेें से फलटण और वाई दो सीट पर उसका मुकाबला अपने ही भतीजे अजीत पवार वाली एनसीपी के साथ है। फलटण सीट पर शरद गुट तो वाई सीट पर अजीत पवार गुट से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवार मजबूत दिखते हैं।

सतारा जिले की चार सीट पर BJP

भाजपा भी सतारा जिले की चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें से तीन सीटों पर वह कड़े मुकाबले में फंसी है। तीन सीटों में एक सतारा विधानसभा सीट भी है। सतारा सीट से छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति शिवेंद्र राज भोंसले स्वयं चुनाव मैदान में उतरे हैं। यहां भाजपा को सबसे अधिक उम्मीदें हैं। वहीं शिवसेना यूबीटी के साथ एकनाथ शिंदे गुट के प्रत्याशी एक-एक सीट पर आमने-सामने लड़ रहे हैं।

कराड़ दक्षिण में आजादी के बाद से अजेय है कांग्रेस

कांग्रेस सतारा जिले में सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र कराड़ दक्षिण सीट पर चुनाव लड़ रही है। कराड़ दक्षिण विधानसभा सीट देश की एकमात्र ऐसी विधानसभा सीट है जहां कांग्रेस को आजादी के बाद से अब तक किसी भी चुनाव में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण यहां से तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। लेकिन इस बार उनके खिलाफ भी चुनाव में असंतोष नजर आ रहा है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी अतुल भोंसले इस बार चुनाव में पृथ्वीराज चव्हाण को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अगर कराड़ दक्षिण विधानसभा सीट पर कोई बड़ा उलटफेर होता है तो यह एक नया इतिहास बनेगा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 674
Tags: #Maratha EmpireChhatrapati Shivaji Maharajmaharashtra assembly election 2024SataraSharad Pawar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version