केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया शिवपुरी दौरे के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। सोमवार को वे कोलारस विधानसभा में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होने के बाद कॉलेज ग्राउंड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता देखने पहुंचे थे। यहां वे अपनी कार के सनरूफ से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान कार चला रहे भाजपा नेता लवलेश जैन उर्फ ‘चीनू’ ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे महान आर्यमन का सीना सनरूफ से टकरा गया। शुरुआत में उन्हें कोई गंभीर परेशानी महसूस नहीं हुई और वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पिछोर के लिए रवाना हो गए। हालांकि रास्ते में उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन सहित जरूरी जांचें कीं और करीब 40 मिनट तक निगरानी में रखा। हालत सामान्य पाए जाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद वे टूरिस्ट विलेज के लिए रवाना हो गए। चोट के कारण उनका अशोकनगर के चंदेरी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके इंतजार में मौजूद थे।
सनरूफ से टकराने के बाद अस्पताल पहुंचे Mahan Aryaman Scindia, हालत स्थिर
-
By DigitalDesk
- Categories: ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, वीडियो
- Tags: #MahanAaryamanScindia #JyotiradityaScindia #ShivpuriNews #MPPolitics #BreakingNews #HospitalUpdate #BJP #MadhyaPradesh
Related Content
West Bengal: ममता का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक', आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू
By
DigitalDesk
March 7, 2026
नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर
By
DigitalDesk
March 7, 2026
HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा....ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले
By
DigitalDesk
March 7, 2026
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दिखाई ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को हरीझंड़ी...25 महिला बाइकर्स और 1400 किमी की ऐतिहासिक यात्रा
By
DigitalDesk
March 7, 2026
अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान
By
DigitalDesk
March 7, 2026