Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

विश्व में आकर्षण का केन्द्र बना आस्था का महासंगम महाकुंभ…183 देशों के श्रद्धालुओं में नजर आई प्रयागराज आने की जिज्ञासा,बेवसाईट पर किया विजिट

DigitalDesk by DigitalDesk
January 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
UP Chief Minister Yogi Adityanath Mahakumbh and Muslims
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज महाकुंभ इस समय पूरे विश्व में चर्चा और आकर्षण का केन्द्र बन गया है। हर दिन यहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। ऐसे में विश्व भर की नजर इस महाआयोजन पर है।

  • प्रयागराज में करीब 144 साल पूर्ण महाकुंभ
  • 12 पूर्ण कुंभ के आयोजन के बाद महाकुंभ का आयोजन
  • महाकुंभ बना दुनियाभर के लिए आकर्षण का केन्द्र
  • 183 देशों के श्रद्धालुओं में यहां आने की जिज्ञासा

प्रयागराज महाकुंभ इस समय पूरे विश्व में चर्चा और आकर्षण का केन्द्र बन गया है। हर दिन यहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। ऐसे में विश्व भर की नजर इस महाआयोजन पर है। दरअसल 1200 साल पहले आदि गुरु शंकराचार्य ने प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत की थी। तब महाकुंभ के आयोजन के समय ग्रहों की जो स्थिति बनी थी वहीं स्थिति इस बार 2025 के प्रयागराज महाकुंभ में भी बनी। उस समय आदि गुरु शंकराचार्य की ओर से फैसला लिया कि जब गुरु वृषभ राशि में और सूर्य मकर राशि में होंगे तब कुंभ का आयोजन किया जाएगा। ग्रहों की यही विशेष परिस्थिति में इस प्रयागराज में भी महाकुंभ का आयोजन किया जा रह रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान ग्रहों की वही स्थिति है जिसकी गणना हजारों साल पहले भारत का सनातन विज्ञान कर चुका है।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

प्रयागराज में करीब 144 साल के बाद यानि 12 पूर्ण कुंभ का आयोजन किये जाने के बाद अब महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल हर 12 साल में एक पूर्ण कुंभ का आयोजन प्रयागराज में होता है। 12 पूर्ण कुंभ के बाद जिस तरह ग्रहों स्थिति महाकुंभ के लिए बनती है। इस समय भी सूर्य, चंद्रमा, शनि और वृहस्पति की स्थिति ठीक वैसी ही है जैसी 144 साल पहले थे। यानी 144 साल बाद ऐसी है बनी है जिसमें महाकुंभ का शुभ मुहुर्त किया गया। महाकुंभ में दुनियाभर से करीब 183 देशों के श्रद्धालुओं में यहां आने की जिज्ञासा दिखाई दी है।

महाकुंभ की आधिकारिक बेवसाइट की माने तो अब तक करीब 183 देशों के श्रद्धालु इस बेवसाईट पर अब तक विजिट कर चुके हैं। वहीं महाकुंभ के पहले ही दिन से एप्पल कंपनी के संस्थापक दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन जॉब्स यहां कल्पवास करने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं। कल्पवास के दौरान वे महाकुंभ में 26 फरवरी तक संगम के तट पर भारत के साधु-संन्यासियों के संग रहकर कल्पवासी आध्यात्मिक ज्ञान हासिल करते हैं। इस दौरान परंपरा के अनुसार त्रिवेणी संगम में स्नान किया जाता है।

इस तरह का कल्पवास स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन जॉब्स कर रहीं हैं। बता दें वे निरंजिनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि की शिष्या हैं। महाकुंभ के लिए प्रयागराज पहुंचने से पहले ही उन्होंने ने काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन किये थे। महाकुंभ में जहां लाखों विदेशी श्रद्धालु प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए आ रहे हैं, वहीं दुनिया भर के हर देश का बड़े से बड़ा मीडिया संस्थान भी महाकुंभ का महाकवरेज करने के महा उत्साह और महा आस्था के दर्शन के लिए पहुंचा है।

सनातन धर्म के इस महामेले में इस बार करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान और दर्शन करने की उम्मीद मेला प्रशासन की ओर से जताई जा रही है। महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के शुभ मुहुर्त में हो चुका है। पहले दिन डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई, जबकि अमृत स्नान के पहले दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े तीन करोड़ तक पहुंची थी। ऐसे में जाहिर सी बात है जिस महाकुंभ में केवल दो दिन में ही 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान और दर्शन किये उस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकना स्वभाविक है।

Post Views: 607
Tags: #Mahakumbh 2025 #great confluence #faith becomes #Mahakumbh center of attraction in the world
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version