Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025: बिगड़ी स्थिति संभालेंगे योगी के ये खास 29 अधिकारी…नया ट्रैफिक प्लान लागू, सीएम योगी ने दी ये हिदायत

DigitalDesk by DigitalDesk
February 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Mahakumbh new traffic plan 13th February vehicles no entry CM Yogi Adityanath strict instructions
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाकुंभ 2025: बिगड़ी स्थिति संभालेंगे योगी के ये खास 29 अधिकारी…नया ट्रैफिक प्लान लागू, सीएम योगी ने दी ये हिदायत

महाकुंभ का आज मंगलवार को 30वां दिन है। मंगलवार की सुबह 8 बजे तक करीब 49.68 लाख श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके थे, यह सिलसिला लगातार जारी है। पिछले दिनों 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में करीब 44.74 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार 12 फरवरी को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। जिसके तहत 13 फरवरी की सुबह 8 बजे तक महाकुंभ मेले में कोई भी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन और स्वास्थ्य विभाग के वाहन पूर्व की तरह चलेंगे।

Related posts

Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

March 12, 2026
AI से बदलेगी भारतीय रेल की तस्वीर: ट्रैक से ट्रेन तक हाईटेक निगरानी और सेफ्टी का नया दौर

AI से बदलेगी भारतीय रेल की तस्वीर: ट्रैक से ट्रेन तक हाईटेक निगरानी और सेफ्टी का नया दौर

March 12, 2026
  • महाकुंभ में लागू किया नया ट्रैफिक प्लान
  • अब 13 फरवरी तक वाहनों की नो-एंट्री
  • CM योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
  • ‘जाम नहीं लगना चाहिए’
  • प्रयागराज भेजे 52 नए अफसर

बता दें CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर शाम STF चीफ अमिताभ यश को विशेष विमान से प्रयागराज भेजा था। इसके साथ ही 52 नए IAS, IPS और PCS अअधिकारियों को भी तैनात किया गया है। सभी ने तत्काल प्रयागराज पहुंचकर ड्यूटी भी जॉइन कर ली है। प्रयागराज महाकुंभ में बिगड़ती व्यवस्था के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी के निर्देश पर उत्तरप्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात 29 पीसीएस और सीनियर पीसीएस अफसरों को महाकुंभ भेजा है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल वहां पहुंचकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिये गये हैं। बता दें कि सीनियर पीसीएस अधिकरियों को भेजने से पहले महाकुंभ के बिगड़ते हालात के बीच ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यस को विशेष विमान से प्रयागराज कुंभ भेजा गया था।

अब इन 29 पीसीएस और सीनियर पीसीएस अफसरों को प्रयागराज महाकुंभ भेजा है। इन सभी निर्देश दिया गया है कि समय गंवाए बगैर तुरंत प्रयागराज पहुंचें। जारी आदेश में है कि ये सभी अधिकारी 17 फरवरी तक प्रयागराज महाकुंभ में ही रहेंगे। सचिव आशीष कुमार गोयल के साथ मिलकर वहां पर व्यवस्था को संभालेंगे।

स्टाफ साथ में लेकर आने के निर्देश

आदेश में कहा है कि यह सभी अधिकारी अपना स्टाफ अपने साथ लेकर महाकुंभ में आएंगे। जिसमें इनके गनर के साथ् सरकारी वाहन भी शामिल हैं। प्रयागराज के जिला अधिकारी इन सभी के ठहरने की व्यवस्था करेंगे। इससे पहले तीन पीसीएस अधिकारियों को भी प्रयागराज महाकुंभ में तैनात किया गया था। पीसीएस अफसरों में प्रतिपाल सिंह चौहान,प्रफुल्ल त्रिपाठी और आशुतोष दुबे थे। इन सभी की तैनाती 15 फरवरी तक के लिए महाकुंभ में की गई थी।

Post Views: 485
Tags: #13th February vehicles no entry#CM Yogi Adityanath strict instructions#Mahakumbh new traffic plan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version