Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

महाकुंभ : माघ पूर्णिमा पर महास्नान, त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, 10 किलोमीटर तक भीड़, वॉर रूम से सीएम योगी कर रहे मॉनिटरिंग

DigitalDesk by DigitalDesk
February 12, 2025
in दिल्ली, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Mahakumbh Magh Purnima Triveni Sangam CM Yogi Adityanath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा पर आज बुधवार को स्नान का सिलसिला जारी है। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। त्रिवेणी संगम के तट से करीब 10 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। इधर,राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 4 बजे से ही लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से लगातार महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस दौरा राज्य क डीजी प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

  • माघ पूर्णिमा पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं
  • X पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
  • साधु-संतों,धर्माचार्यों,कल्पवासियों का किया अभिनंदन
  • भगवान से सबके सुख-समृद्धि की कामना की
  • मां गंगा-यमुना-सरस्वती से मनोरथ सिद्ध की कामना

महाकुंभ में आज बुधवार को माघ पूर्णिमा का पवित्र स्नान हो रहा है। इसे लेकर मेला प्रशासन ने पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर ली थाी। शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी गई है तो वही भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष रणनीति लागू की गई है। माघी पूर्णिमा पर आज दिन भर में 3 से 4 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान का अनुमान है। माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का आज माघ पूर्णिमा पर ही एक महीने का कल्पवास भी पूरा होगा। महाकुंभ का आज 31वां दिन है। आज 12 फरवरी को पांचवां पवित्र स्नान भी है।

Related posts

PM Modi hits back at intellectual Naxals likens them to a disgruntled uncle someone who is never pleased with good work

दिमागी नक्सल’ पर PM मोदी का पलटवार…दिमागी नक्सलियों को अब बताया नाराज फूफा…अच्छे काम नाराज फूका को नहीं आते पसंद!

September 6, 2026
सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

September 6, 2026

महाकुंभ के लिए रेल व्यवस्था

पार्किंग से श्रद्धालुओं को संगम तक पैदल आना पड़ रहा है
माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर रेलवे की ओर से मौनी अमावस्या की तर्ज पर तैयारी की है।
पिछले तीन से चार दिन से डेढ़ सौ स्पेशल ट्रेन चल रही थीं, लेकिन माघी पूर्णिमा को लेकर करीब 225 ट्रेन चलाई गईं
रेलवे ऑन डिमांड भी मेला स्पेशल ट्रेन भी चला रहा है
मेला स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के 8 स्टेशनों से चलेंगी
रेलपे ने होल्डिंग एरिया में व्यवस्थाएं भी बढ़ाई हैं
प्रयागराज जंक्शन पर इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू

महाकुंभ के लिए रोड व्यवस्था

मेला क्षेत्र में मंगलवार से आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त संपूर्ण मेला क्षेत्र No Vehicle zone कर दिया है। प्रयागराज शहर में महाकुंभ स्नान के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को 11 फरवरी को सुबह 4 बजे के बाद से रूट की पार्किंग में पार्क कराया जा रहा है। प्रयागराज शहर को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। सभी आवश्यक व्यवस्था से जुड़े वाहन इस दौरान चलते रहे। यातायात व्यवस्था आज बुधवार 12 फरवरी को मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक निकासी तक लागू रहेगी। प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश का नियम निकासी पर उपरोक्त प्रतिबंध कल्पवासियों के वाहनों पर भी लागू रहेगा।
ANPR और AI कैमरों के जरिए आने वाले वाहनों केो लेकर टोल प्लाजा से संख्या पता की जा रही हैं। वहीं गलत तरीके से पार्क किए जाने वाले वाहनों को क्रेन से उठाया जा रहा है। इसके साथ ही कल्पवासियों के लिए अलग यातायात की व्यवस्था की लागू की गई है।

अन्य इंतजाम

आज माघ पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए कुल में 133 एंबुलेंस तैनात की गईं हैं। महाकुंभ नगर के करीब 43 हॉस्पिटल हाई अलर्ट पर हैं। 125 एंबुलेंस के अतिरिक्त 7 रिवर एंबुलेंस और 1 एयर एंबुलेंस विशेष रूप से लगाई गईं हैं। मेले के हर सेक्टर में माइनर ऑपरेशन से लेकर मेजर सर्जरी तक के हाईटेक इंतजाम किये गये हैं। महाकुंभ नगर में 2000 और एसआरएन में 700 मेडिकल फोर्स हाई अलर्ट मोड पर तैनात हैं। एसआरएन में 200 यूनिट का ब्लड बैंक भी तैयार है। 250 बेड रिजर्व किए गए हैं। महाकुंभ नगर के 500 बेड की क्षमता वाले सभी अस्पताल में स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद हैं। आयुष के 150 मेडिकल फोर्स में 30 एक्सपर्ट डॉक्टरों की भी तैनाती भी की गई है। एम्स दिल्ली और बीएचयू के विशेषज्ञ भी अलर्ट मोड पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर और मंडल के सभी डॉक्टर किसी भी आपात स्थिति के लिए सजग हैं। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के साथ तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में भी मेडिकल टीम 24 घंटे तैयार रखी गई है।

Tags: #Mahakumbh Magh Purnima#Triveni SangamUP CM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version