Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

विधवा महिलाएं भी बन सकती हैं क्या नागा साधु? जानें क्या हैं नागा साधु बनने के नियम….क्या है महिला साधुओं की रहस्यमयी दुनिया

DigitalDesk by DigitalDesk
January 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Maha Kumbh Prayagraj Women Naga Sadhu Triveni Sangam Bath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाकुंभ 2025 के शुभारंभ के साथ ही सबसे अधिक चर्चा नागा साधुओं और शाही यानी अमृत स्नान की हो रही है। क्या आप जानते हैं महिला नागा साधु भी होती हैं। जिनकी जीवन शैली भी पुरुषों की तरह ही बेहद कठिन होती है। महिला नागा साधुओं को बहुत से कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है क्या विधवा महिलाएं भी नागा साधु बन सकती हैं। चलिए इसका जवाब भी हम आपको बताते हैं।

  • महाकुंभ 2025 में नागा साधु बने आ​कर्षण का केन्द्र
  • नागा साधुओं और अमृत स्नान की सबसे अधिक चर्चा
  • पुरुषों की तहर होती हैं महिला नागा साधु
  • बेहद कठिन होती है नागा साधुओं की जीवन शैली
  • महिला नागा साधुओं को करना होत है कठोर नियमों का पालन
  • पुराने और आने वाले जन्मों के लिए करना पड़ता है स्वयं का पिंडदान
  • पिंडदान करने से सिद्ध होता है पूरी तरह से ईश्वर को समर्पित हैं
  • महिला नागा साधु को माथे पर हमेशा लगाए रहना होता है तिलक
  • गुरु की अनुमति के बगैर नहीं बन सकती कोई महिला नागा साधु
  • गुरु से दीक्षा लेने के बाद किया जाता है गंगा में स्नान

प्रयागराज में महाकुंभ की भव्य और दिव्य शुरुआत हो चुकी है। करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज में महाकुंभ इस बार 45 दिनों तक चलेगा। इसके शुभारंभ होते ही चारों ओर केवल महाकुंभ की ही चर्चा हो रही हैं। महाकुंभ में लाखों की संख्या में नागा और अघोरी साधु-संत भी शामिल हो रहे हैं। पुरुषों की तरह महिलाएं नागा साधु भी होती हैं। इस बार महाकुंभ में बड़ी संख्या में महिला नागा साधुओं की भी पवित्र स्नान करने पहुंचीं।

Related posts

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

March 10, 2026
SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026

वैसे आप महिला नागा साधुओं को लेकर पहले के अंक में बहुत कुछ पढ़ चुके होंगे। जानकारी हासिल कर चुके होंगे। हम बता रहे हैं कि किस तरह महिला नागा साधुओं की जीवन शैली बेहद कठिन होता है। इन्हें बहुत से नियमों का पालन पूरे जीवन में करना पड़ता है। कई लोगों के मन में ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या विधवा महिलाएं भी नागा साधु बनती हैं। बता दें कोई विधवा महिला नागा साधु बन सकती है अथवा नहीं और अगर बन सकती है, तो उनके लिए नियम क्या होते हैं। क्या विधवा महिलाएं भी नागा साधु बन सकती हैं, तो इस सवाल का जबाव है हां। विधवा महिलाओं को भी नागा साधु बनने और महाकुंभ में अमृत स्नान करने का मौका मिलता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि इस बार महाकुंभ के मेले में पहुंचीं महिला नागा साधुओं और साध्वी में कोई डॉक्टर है तो कोई इंजीनियर तो कोई एक्ट्रेस भी रहीं हैं। हालांकि नागा साधुओं में विधवा महिलाओं की संख्या बहुत अधिक होती है।

विधवा महिलाएं बनती हैं साधु

विधवा महिलाएं सामान्य साधु बनने की अपेक्षा नागा साधु बनना ज्यादा पसंद करती हैं। भारत में वैसे तो बहुत सी विधवा महिलाएं नागा साधु बनती हैं, लेकिन इन विधवाओं नागा साधुओं में नेपाली और कई बाहरी देशों से भी विधवा महिलाएं यहां आकर नागा साधु बन जाती है। बता दें जूना संन्यासिन अखाड़ा में करीब तीन चौथाई विधवा महिलाएं नेपाल से हैं, जो इस अखाड़े में शामिल हैं। दरअसल, नेपाल में उच्च जाति की विधवा महिलाओं के पुर्न विवाह पर समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता है। ऐसे में यह विधवा महिलाएं घर लौटने के बजाय नागा साधु बन जाती हैं। जंगलों में तपस्या करती हैं।

विधवा महिलाओं के लिए क्या हैं नियम?

नागा साधुओं को वैसे तो निर्वस्त्र रहना होता है। लेकिन महिला नागा साधुओं को वस्त्र त्यागने की इजाजत नहीं होती है। हर महिला नागा साधु को बगैर सिला कपड़ा अपने शरीर पर डालना पड़ता है। इस कपड़े को गंती कहा जाता है। नागा साधु बनने के लिए हर महिला को फिर चाहे वह विधवा हो अथवा नहीं उन्हें करीब 6 से 12 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है। किसी भी विधवा महिला के नागा साधु बनने से पहले सांसारिक वस्तु का मोह त्यागना पड़ता है। इतना ही नहीं पुराने सभी रिश्तों और संबंधों को भी त्यागना पड़ता है। चाहे वह उसकी संतान ही क्यों न हो। इसके बाद उन्हें अपने पुराने और आने वाले जन्मों के लिए स्वयं का पिंडदान भी करना होता है। इस ततरह पिंडदान करने से ये सिद्ध होता है कि नागा बनने वाली महिला पूरी तरह से ईश्वर को समर्पित हो चुकी हैं। महिला नागा साधु को अपने माथे पर हमेशा तिलक लगाना होता है। कोई भी महिला तब तक नागा साधु नहीं बन सकती जब तक उन्हें महिला गुरु की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिल जाती है। अपनी गुरु से दीक्षा लेने के बाद गंगा स्नान किया जाता है।

नारी शक्ति का अनुपम रूप हैंं महिला नागा साधु

महाकुंभ में महिला नागा साधु केवल पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी एक अनूठा हिस्सा होती हैं। यह साधु महिलाएं अपने जीवन को पूर्णत: ईश्वर की सेवा में समर्पित कर देती हैं। उनका पूरा जीवन तपस्या, पूजा और कठोर साधना के ही व्यतित होता है। नागा साधुओं का जीवन बेहद कठिन होता है। महिला साधु भी इस जीवन के लिए पूरी तरह से समर्पित भाव से ईश्वर की सेवा में लीन रहती हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 991
Tags: #female naga sadhu#Mahakumbh Prayagraj#Triveni Sangam Snan#What are the rules to become a Naga Sadhu?#widow woman naga sadhu
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version