Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025 का श्रीगणेश: देवताओं के घमंड, ऋषि का क्रोध और समुद्र मंथन से जन्मी थी कुंभ की परंपरा

DigitalDesk by DigitalDesk
January 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Maha Kumbh 2025 Start Deity Rishi Samudra Manthan Kumbh Tradition
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 आज सोमवार 13 जनवरी से शुरु हो चुका है। पौष पूर्णिमा से शुरु होने वाले महाकुंभ में दिव्य स्नान की परंपरा धर्म और अध्यात्म के साथ पौराणिक कथाओं का अभिन्न अंग है। धार्मिक मान्यता है कि महाकुंभ का आयोजन किसी देवता के वरदान का नहीं, बल्कि एक संत के श्राप का परिणाम है? यह कथा दरअसल देवताओं के अभिमान और ऋषि दुर्वासा के क्रोध के साथ समुद्र मंथन की उस घटना से संबंधित है। जिसने चार पवित्र स्थलों पर अमृत कलश स्थापित किये थे।

  • महाकुंभ में दिव्य स्नान की परंपरा
  • धर्म और अध्यात्म के साथ पौराणिक कथाओं का अंग है
  • धार्मिक मान्यता है कि महाकुंभ का आयोजन…
  • …किसी देवता के वरदान का नहीं…
  • ..बल्कि एक संत के श्राप का परिणाम है
  • अपमान होने पर ऋषि दुर्वासा ने दिया था इंद्र को श्राप

पुराणों में उल्लेख मिलता है कि स्वर्ग का वातावरण युद्ध में विजय के बाद आनंद ही आनंद से भर गया था। देवताओं के अधिपति माने जाने वाले इंद्र ने अपनी जीत और ऐश्वर्य के घमंड मद में अपने कर्तव्यों को तिलांजलि दे दी थी। ऐसे में देवगुरु बृहस्पति और सप्तऋषि इन परिस्थिति के लेकर चिंतित थे। जब ऋषि दुर्वासा जब इंद्र को उनके कर्तव्यों का स्मरण कराने स्वर्ग गए तो रास्ते में ऋषि दुर्वासा को देवर्षि नारद ने बैजयंती माला उपहार में दी थी, दुर्वासा ने जिसे इंद्र को सौंपी, लेकिन मद में चूर इंद्र उस माला का उपहास उड़ाते हुए अपमान कर बैठे माला को ऐरावत के गले में डाल दिया। ऐरावत ने माला को तोड़कर अपने पैरों तले रौंद दिया। इस तरह का अपमान देखकर ऋषि दुर्वासा को क्रोध आ गया। उन्होंने क्रोध में इंद्र को श्राप दिया था कि उनका ऐश्वर्य और धन छिन जाएगा।

Related posts

Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

March 10, 2026
GOLD

Gold Silver Price Today: तेज उछाल के साथ लौटा सोना-चांदी, एमसीएक्स पर चमकी कीमतें

March 10, 2026

ऋषि दुर्वासा के श्राप से नष्ट हो गया था स्वर्ग का वैभव

ऋषि दुर्वासा के श्राप के चलते लक्ष्मीजी सागर में समा गईं। इसके बाद स्वर्ग में वैभव नष्ट हो गया वहां गरीबी छा गई। दानवों के राजा बलि ने ऐसे हालात में देवताओं को युद्ध में परास्त कर तीनों लोकों पर अपना आधिपत्य जमा लिया लिया। बाद में देवताओं ने भगवान श्री विष्णु की शरण ली और उनसे सहायता मांगी। तब भगवान विष्णुजी ने देवताओं को समुद्र मंथन का सुझाव दिया था।

देवता और दानवों के बीच हुए समुद्र मंथन से जब अमृत कलश निकला तो उसे पाने के लिए देवताओं और दानवों में छीना-झपटी हो गई। इस संघर्ष में अमृत कलश से अमृत की बूंदें धरती पर चार स्थानों पर गिरीं। जिनमें प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक शामिल हैं। इन्हीं स्थानों पर तब से कुंभ का आयोजन किया जाने लगा। कुंभ के बाद महाकुंभ का यह आयोजन न केवल आस्था और संस्कृति का संगम माना जाता है, बल्कि यह नीति और नैतिकता की भी शिक्षा का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कुंभ स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है इसके साथ ही आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 711
Tags: #churning of ocean #Kumbh tradition#Pride of Gods#Rishi's anger#Shri Ganesh of Mahakumbh 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version