Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

देश भर में महाअष्टमी पर लगी माता के मंदिरों में कतार…सीएम योगी ने बलरामपुर में की मां पाटेश्वरी देवी की पूजा अर्चना

DigitalDesk by DigitalDesk
April 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Maha Ashtami Mata Temple across the country CM Yogi worships Mother Pateshwari Devi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश भर में महाअष्टमी पर लगी माता के मंदिरों में कतार…सीएम योगी ने बलरामपुर में की मां पाटेश्वरी देवी की पूजा अर्चना

देश भर में आज शनिवार 5 महाष्टमी मनाई जा रही है। महाअष्टमी पर भगवती जगदंबा के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। ऐसे में देश भर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ भी आज शनिवार सुबह बलरापुर स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे। जहां सीएम योगी ने पूजा-अर्चाना की।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

इसके बाद सीएम योगी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने बच्चों को चॉकलट भी बांटी। बता दें यह मंदिर बलरामपुर जिला मुख्यालय से करीब 28 किमी दूर तुलसीपुर क्षेत्र में स्थित है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां पाटेश्वरी का मंदिर का सम्बन्ध देवी सती, भगवान शंकर, गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर और दानवीर कर्ण से जुड़ा हुआ है।

चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी आज

नवरात्रि चाहे शारदीय हो या चैत्र की हो,अष्टमी तिथि का दोनों में ही विशेष महत्व होता है। इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। अष्टमी तिथि पर व्रत भी रखा जाता है। इस बार चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी का कन्या पूजन आज शनिवार 5 अप्रैल को होगा। बता दें कि आज शनिवार को देश भर में अष्टमी पर घर-घर में देवी के भक्त कन्या पूजन करेंगे। वहीं कल रविवार 6 अप्रैल को धूमधाम से श्रीराम नवमी मनाई जाएगी।

बता दें कि आज शनिवार को अष्टमी पर घर-घर में कन्या पूजन किया जा रहा है। वहीं कल रविवार को धूमधाम से श्रीराम नवमी मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि शुक्रवार 4 अप्रैल की रात करीब सवा 8 बजे से शुरू होकर आज शनिवार 5 अप्रैल की शाम 7:26 तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार अष्टमी तिथि आज शनिवार 5 अप्रैल को ही मनाई जा रही है। महाअष्टमी को व्रत का समापन करने वाले भक्त आज के ही दिन कन्या पूजन करेंगे।

महागौरी स्वरूप की पूजा की जा रही

बता दें आज महाअष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जा रही है। नवरात्रि में सभी तिथियों पर वैसे तो एक-एक और अष्टमी — नवमी को नौ कन्याओं की पूजा कर उन्हें सात्विक भोजन कराया जाता है। मान्यता है कि मां दुर्गा कन्या पूजन से दुख और दरिद्रता दूर करतीं हैं। वहीं तीन साल की कन्या को त्रिमूर्ति रूप में माना गया है। त्रिमूर्ति कन्या के पैर पखारने और पूजन से धन-धान्‍य में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। चार साल की कन्या को कल्याणी का स्वरुप माना जाता है। इनकी पूजा करने से परिवार का कल्याण होता है। जबकि पांच साल की कन्या रोहिणी कहलातीं हैं। रोहिणी रुपी कन्या की पूजा करने से व्यक्ति रोगमुक्त होता है। जबकि छह साल की कन्या को कालिका का स्वरूप कहा गया है।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 967
Tags: #Maa Pateshwari Devi#Maha AshtamiCM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version