इन पहाड़ियों की रहस्यमी ताकत अपनी ओर खींचती है आपको

लेह लद्दाख की खूबसूरती के बारे में कौन नहीं जानता। लेह और लद्दाख जहां जाकर लगता है कि साक्षात स्वर्ग में आ गए हैं। लेकिन यहां की एक रहस्यमयी जगह सबको रोमांचित  करती है । इस जगह का नाम लेते ही लोगों के मन में कई सारे रहस्य एक साथ तैर जाते है। ये जगह है लेह कारगिल राजमार्ग पर लेह से तीस किलोमीटर दूर ।स्थानीय लोगों के बीच में किवदंती है कि लेह लद्दाख की इस जगह से सीधे स्वर्ग को रास्ता जाता है। लेकन ये रास्ता उन्ही को स्वर्ग तक ले जाता है जो जाने योग्य होते  हैं। स्वर्ग जाने की कहानी इस रास्ते के साथ इस तरह से जुड़ी है कि यहां घाटी का रास्ता नीचे की ओर ले जाता है और गाड़ियां अपने आप ऊपर की ओर खींचती है। यही कारण है कि कहा जाता है कि ये रास्ता सीधे स्वर्ग ले जाता है लेकिन कोई जा नहीं पाता इसलिए कहा जाता है कि जो जाने के योग्य है वही जा सकते हैं। ये तो थी किवदंती लेकिन आइए हम आपको बताते है कि साइंस क्या कहता है इस बारे में । दरअसल ये रास्ता कोई और नहीं बल्कि लेह का मैगनेटिक हिल्स है। इस हिल्स में साइंस दो सिद्दांत लागू करती है पहला मैगनैटिक फोर्स का सिद्दांत और दूसरा आप्टिकल भ्रम का सिद्दांत ।

ग्रेविटी हिल्स के नाम से जाना जाता है पहाड़

इस पहाड़ को मैगनैटिक हिल्स या ग्रेविटी हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। सिंधु नदी चुंबकीय हिल पर्वत में बहती है और इसी के आसपास के पहाड़ पर लोगों को चुंबकीय आकर्षक की घटनाओं का आभास होता है। यहां पहाड़ी पर रास्ता नीचे की ओर जाता है लेकिन गाड़ियां न्यूट्रल पर भी बीस किलोमीटर की रफ्तार से चलती है और ऊपर की ओर खींचती हैं। इसीलिए इस रास्ते को लेकर तरह तरह की रहस्यमयी बातें भी होती हैं ।

सांइस के मुताबिक ये एक मैगनेटिक हिल्स है इसलिए यहां गुरूत्वाकर्षण के चलते इस तरह की घटनाऐं होती है। हांलाकि पर्यटन के लिहाज से इस स्थान को गिना जाता है और यहां आकर लोग रोमांचित महसूस करते हैं।

Exit mobile version