Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

NIA की 6 राज्यों के 200 ठीकानों पर छापामार कार्रवाई,मध्यप्रदेश और यूपी में भी सर्च ऑपरेशन

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
NIA Action
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर लिंक पर एनआईए की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर के रतनपुरा गांव समेत देश के 100 से अधिक स्थानों पर एनआईए की छापेमारी जारी है। वहीं दिल्ली एनसीआर में 32, पंजाब-चंडीगढ़ में 67, यूपी में 3 जगह, राजस्थान, हरियाणा में 18 जगह और मध्यप्रदेश में 2 जगह तथा उत्तराखंड में 1 जगह पर छापेमारी की जा रही है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में जारी छापेमारी। बाजपुर के गांव रतनपुरा में छापेमारी जारी किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर से अंदर जाने की इजाजत नहीं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की आतंकवाद नशीले पदार्थ तस्करी और गैंगस्टर लिंग से जुड़े मामलों में इन सभी राज्य में कर रही है एक साथ छापेमार कार्रवाई की गई है।

  • देशभर में 6 राज्यों में एनआईए की छापेमारी
  • टेरर फंडिंग से दशहत फैलाने की फिराक में गैंग्स्टर्स
  • गैंगस्टर-टेरर फंडिंग नेक्सस केस में दबिश
  • पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में छापेमारी
  • मध्यप्रदेश, उप्र और उत्तराखंड में भी छापेमारी जारी
  • एनआईए की आतंकियों और गैंग्स्टर्स के खिलाफ छापामार कार्रवाई
  • टेरर फंडिंग से दशहत फैलाने की फिराक में गैंग्स्टर्स
  • HUT आतंकी संगठन से जुड़ी बड़ी खबर
  • HUT संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के बाद कई खुलासे
  • पूछताछ में मिले सबूत के बाद कई और गिरफ्तारी
  • 19 मई को तक एटीएस के रिमांड पर 16 संदिग्ध आतंकी
  • ATS के सभी संभागीय यूनिट को बुलाया था भोपाल
  • ATS के सभी पुलिकर्मियों को भोपाल किया था तलब

दरअसल नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी NIA की टीम ने बुधवार को देशभर के आधा दर्जन राज्यों में सौ से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई शुरु की। यह कार्रवाई आतंकवादी-गैंगस्टर और नशीले पदार्थ के स्मगलर्स के नेक्सस के खिलाफ की जा रही है। इस टीम में करीब 200 अफसर शामिल हैं। जो मध्यप्रदेश, पंजाब के साथ हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में स्थानीय पुलिस की मदद से संदिग्धों के ठीकानों पर छापेमारी कार्रवाई कर रहे हैं।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

एनआईए का तीन दिन में दूसरा बड़ा सर्च ऑपरेशन

बता दें NIA का ये पिछले तीन दिनों में यह दूसरा बड़ा सर्च ऑपरेशन है। इससे पहले एनआईए की टीम ने जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग को लेकर छानबीन की थी। दरअसल एनआईए की तरफ से ये छापेमारी पिछले साल दर्ज किए गए तीन अलग-अलग मामलों के सिलसिले में की जा रही है। जांच एजेंसी की ओर से पिछली 25 जनवरी को दीपक रंगा को गिरफ्तार किया था। दीपक मई 2022 में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमले का मुख्य आरोपी रह चुका है। इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमले के अलावा दीपक रंगा और भी कई दूसरे आतंकवादी और आपराधिक मामलों में भी शामिल रह चुका है। साथ ही उस पर विदेश में बैठे आतंकियों से भी ताल्लुक रहे हैं। इतना ही नहीं कनाडा में गैंगस्टर और आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा के साथ पाकिस्तान में आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ ​​रिंदा से भी उसका संबंध सामने आया है। दरअसल मध्यप्रदेश में पिछले दिनों पकड़े गए HUT के आतंकियों के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसके लिए ATS के सभी संभागीय यूनिट्स भोपाल बुलाई गईं थीं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के साथ भोपाल में ये कार्रवाई की गई।

पहले पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे

बता दें पिछले दिनों मध्यप्रदेश और हैदराबाद से करीब 17 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इन आतंकियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी हुए थे। जिसके बाद संभागों की एटीएस टीम भोपाल पहुंचीं। बता दें मुख्य सरगना सलीम हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। सलीम भोपाल का रहने वाला है। बता दें सलीम पहले सौरभ था। जिसने बाद में धर्म परिवर्तन किया और और सलीम बन गया। इस दौरान सौरभ जैन के पिता अशोक जैन ने भी कई खुलासे किये। सौरभ को लेकर कहा गया कि वह इस्लाम का विशेषज्ञ हो गया था और सुरभि अग्रवाल से प्रेम विवाह किया था। सुरभि भोपाल के रातीबड़ स्थित एक कॉलेज में रजिस्ट्रार थी। जहां सौरभ प्रोफेसर था। इसी कॉलेज में सौरभ डॉ.कमाल के संपर्क आया और उसके विचार बदल गए।।  बता दें मध्य प्रदेश और तेलंगाना एटीएस की टीमों ने भोपाल के साथ छिंदवाड़ा में छापेमारी की थी। जहां से 16 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर यानी एचयूटी से जुड़े होने के प्रमाण भी मिले। इसके बाद देश भर में कुल 16 HUT सदस्यों की धरपकड़ की गई। जिसमें भोपाल से दस, छिंदवाड़ा से एक और तेलंगाना से पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

युवाओं को भड़काने की थी साजिश

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में साफ कहा मध्यप्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार किये गये एचयूटी सदस्यों से आपत्तिजनक साहित्य जब्त किया था। इसे लेकर काफी समय से इनपुट मिल रहे थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। संगठन शरिया कानून को लागू करने के लिए किसी भी हद तक जाने और हिंसा का सहारा लेने में विश्वास रखता है।  भोपाल से गिरफ्तार एचयूटी के दस सदस्यों को मध्यप्रदेश एटीएस ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने एटीएस की रिमांड मंजूर करते हुए 19 मई तक पूछताछ के लिए एटीएस को सौंप दिया है। बता दें मध्य प्रदेश पुलिस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में कोई शिक्षक है तो कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर और कोचिंग टीचर। ऑटो चालक के साथ कंप्यूटर तकनीशियन और मजदूर वर्ग से भी जुड़े हैं।  बता दें दमुआ क्षेत्र निवासी अब्दुल करीम अहमद को छिंदवाड़ा से पकड़ा है। करीम वहां सहकारी बैंक कॉलोनी में रहता था। साथ ही बैंक की रखरखाव शाखा में सहायक प्रबंधक के तौर पर एफडीडीआई में था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे अब तक हो चुके हैं। आरोपी जंगलों में डेरा बनाकर छिपकर निशाना साधने का अभ्यास करते थे। जंगल में बने इन शिविरों में प्रशिक्षक हैदराबाद से आते थे साथ ही धार्मिक सभाएं भी यहां आयोजित की गईं।

Post Views: 97
Tags: 200 locationsNIA raids 6 statessearch operation in Madhya Pradesh and UP also
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version