मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका : 28 विभागों के 339 पदों पर भर्ती..युवाओं के हक में मोहन सरकार की पहल
मध्य प्रदेश भोपाल से युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने घोषणा की है कि राज्य के 28 विभागों में 339 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसमें समूह-2 और समूह-3 के पद शामिल हैं। मंडल के डायरेक्टर संकेत मालवीय ने जानकारी दी कि परीक्षाओं का कैलेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
आवेदन की तिथियाँ और संशोधन
भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 9 से 23 सितंबर 2025 तक आवेदन करना होगा। वहीं, आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2025 रखी गई है। इसके बाद किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।
भर्ती के पद और विभाग
इस बार की भर्ती प्रक्रिया खास इसलिए है क्योंकि इसमें एक साथ 28 विभागों को शामिल किया गया है। कुल 339 पद विभिन्न श्रेणियों में भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं।
रेशम संचालनालय रेशम निरीक्षक के 28 पद
नगर निगम ग्वालियर स्वच्छता निरीक्षक के 5 पद
भोपाल नगर निगम में सहायक यंत्री (सिविल) के 15 पद
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संचालनालय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के 65 पद
नियंत्रक नापतौल विभाग में निरीक्षक नापतौल सहित 29 पद
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में रसायनज्ञ और प्रयोगशाला सहायक के पद के साथ अन्य विभागों में प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक, सहायक यंत्री, निरीक्षक इत्यादि शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्तियां होने से प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों में कर्मचारियों की कमी पूरी होगी।
परीक्षा का आयोजन Madhya Pradesh Staff Selection Board मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सभी calendar of examinations परीक्षाओं का कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया था। अब इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अगले माह 28 अक्टूबर 2025 को संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो पारियों में होगी
पहली पारी में सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी
जबकि दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा होगी
इन परीक्षाओं के दौरान उम्मीदवारों को examination center परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक से 2 घंटे पहले पहुंचना Mandatory अनिवार्य होगा।
परीक्षा शुल्क और श्रेणियां
भर्ती परीक्षा के लिए शुल्क इस प्रकार तय किया गया है।
अनारक्षित वर्ग (UR) : 500 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/EWS उम्मीदवार : 250 रुपये
इसके अलावा सभी वर्गों को 60 रुपये का पोर्टल शुल्क भी देना होगा।
इस व्यवस्था से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी अवसर मिलेगा।
उम्मीदवारों के लिए अवसर
यह भर्ती उन हजारों युवाओं के लिए बड़ी राहत है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे थे। कई विभागों में पद लंबे समय से खाली थे, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा था। खासकर रेशम संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, और नगर निगमों में कर्मचारियों की कमी स्पष्ट दिख रही थी। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह अवसर न सिर्फ स्थायी रोजगार पाने का है, बल्कि प्रदेश की सेवा करने का भी मौका है।
चुनौतियाँ और उम्मीद
भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे। अनुमान है कि लाखों युवा आवेदन करेंगे, क्योंकि मध्य प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में हर बार भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए मेहनत और रणनीति दोनों ही अहम होंगी। हालांकि, उम्मीदवारों की जेब पर बढ़ते शुल्क का असर भी देखने को मिल सकता है। हाल ही में कई परीक्षाओं की फीस बढ़ाए जाने से छात्रों ने विरोध भी दर्ज कराया था। लेकिन इस बार परीक्षा शुल्क अपेक्षाकृत संतुलित माना जा रहा है।
मोहन सरकार का प्रयास
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार लगातार यह दावा करती रही है कि वह युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में देरी और विवादों की वजह से उम्मीदवारों में असंतोष था। लेकिन अब सरकार और कर्मचारी चयन मंडल दोनों यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि भर्ती प्रक्रिया समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरी हो। मध्य प्रदेश में शुरू होने वाली यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। 28 विभागों में 339 पदों पर भर्ती न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देगी बल्कि हजारों परिवारों के सपनों को भी साकार करेगी। अब सभी की निगाहें अक्टूबर में होने वाली परीक्षा और उसके परिणामों पर टिकी हैं। प्रतियोगिता कठिन होगी, लेकिन मेहनत और तैयारी के बल पर उम्मीदवार सफलता हासिल कर सकते हैं। (प्रकाश कुमार पांडेय)