राज्यसभा चुनाव 2024 : कौन हैं उमेश नाथ महाराज, जिन्हें बीजेपी ने बनाया मप्र से राज्यसभा प्रत्याशी

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की खाली हो रही पांच सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने चार नामों पर मोहर लगा दी है। BJP ने केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से फिर उम्मीदवार बनाया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस बार ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे। BJP ने इस सूची में  5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

डाॅ.एल मुरगन दोबारा मप्र से जाएंगे राज्यसभा

मध्य प्रदेश से बीजेपी ने डॉक्टर एल मुरगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंशीलाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। डॉ एल मुरगन मध्य प्रदेश से दोबारा राज्यसभा जाएंगे। एमपी महिला बीजेपी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान नेता बंशीलाल गुर्जर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। दरअसल मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं। इससे पहले 27 फरवरी को इन पांचों सीटों के लिए चुनाव कराया जाना है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल सक्रिय हो गए हैं। वर्तमान परिस्थिति और विधायकों की संख्या पर गौर करें तो चार सीट पर बीजेपी के प्रत्याशियों का चुना जाना तय है। जबकि एक सीट कांग्रेस को मिलना संभव है। वर्तमान में भी यही स्थिति है।

इन नेताओं को मिला संगठन में काम करने का पुरस्कार

मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए गए बीजेपी इन नेताओं की बात करें तो बंसीलाल गुर्जर बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा उमेश नाथ महाराज संत हैं। उमेश नाथ महाराज उज्जैन स्थित वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर से जुडे़ हैं। उनके मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। वहीं इस सूची में शामिल एकमात्र महिला चेहरे माया नारोलिया की बात करें तो वे मध्यप्रदेश के महिला मोर्चे की अध्यक्ष रही हैं। माया नारोलिया जाट समुदाय ताल्लुक रखती हैं। यही नहीं वे मध्य प्रदेश के ही होशंगाबाद में नगर पालिका की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। माया नारोलिया काे राजनीति में लंबा अनुभव है। उन्होंने संगठन के लिए अच्छा काम किया है। माना जा रहा है कि उनके इस योगदान के चलते ही उन्हें राज्यसभा भेजकर सम्मान दिया गया है।

Exit mobile version