एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव के अब तक के कार्यकाल में मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग Madhya Pradesh Public Service Commission की ओर से करीब 3 हजार 756 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अगुवाई में मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग MPPSC लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए काम कर रहा है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ.राजेश लाल मेहरा ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक 75 भर्ती विज्ञापनों के जरिए 4,492 पदों के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी जिनमें से 3,756 पदों पर अभ्यर्थियों की संस्तुति विभागों को भेजी जा चुकी है। आयोग की ओर से 81 नए विज्ञापन जारी किए गए हैं। जिनके तहत 5,562 अतिरिक्त पदों पर आगामी महीनों में भर्ती की जाएगी। वर्तमान में 61 भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं। यह प्रकिया आने वाले समय में 5 हजार 317 पदों को भरने के लिए संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MPPSC के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आयोग ने राज्य सेवा के लिए प्रतिभाशाली और उपयुक्त युवाओं का चयन कर एक सक्षम प्रशासन की नींव रखी है। यह चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है।
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग सचिव प्रबल सिपाहा की ओर से यह जानकारी दी कि राज्य सेवा परीक्षा 2019 के साथ ही 2021 और 2022 तथा राज्य वन सेवा परीक्षा के तहत करीब 1 हजार 309 पदों के चयन परिणाम घोषित किए गए। इनमें डिप्टी कलेक्टर (72 पद), उप पुलिस अधीक्षक (51 पद), सहायक संचालक स्कूल शिक्षा (132 पद), मप्र वित्त सेवा (22 पद) शामिल हैं। वन विभाग को 19 सहायक वन संरक्षक और 181 वन क्षेत्रपाल/परियोजना अधिकारी की संस्तुतियाँ भेजी गईं। वहीं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 7 रेडियोलॉजी विशेषज्ञ, 71 आयुष व्याख्याता, उच्च शिक्षा विभाग में 727 सहायक प्राध्यापक के साथ आयुष विभाग को 543 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के लिए नियुक्तियों की अनुशंसा की गई।
बता दें मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग एमपीपीएससी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत स्थापित एक संवैधानिक संस्था है। संस्था का दायित्व राज्य की सार्वजनिक सेवाओं में योग्य उम्मीदवारों का स्वतंत्र और न्यायसंगत रुप से चयन सुनिश्चित किया जाता है। आयोग की ओर से राज्य के 48 विभागों और सभी जिलों में कार्यरत अधिकांश राजपत्रित अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। इन नियुक्तियों के ज़रिए राज्य प्रशासन को अगले तीन से चार दशकों तक आवश्यक मानव संसाधन मिल सकेगा, जिससे शासन व्यवस्था को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कार्यकाल में MPPSC की बड़ी उपलब्धि
- MPPSC की ओर से 3 हजार 756 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है
- 5 हजार 317 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी
- सामान्य प्रशासन विभाग को 72 डिप्टी कलेक्टर
- गृह विभाग को 51 उप पुलिस अधीक्षक
- स्कूल शिक्षा विभाग को 132 सहायक संचालक
- वित्त विभाग को 22 वित्त सेवा अधिकारी
- वन विभाग को 200 पदों पर (19 सहायक वन संरक्षक, 181 परियोजना अधिकारी/वन क्षेत्रपाल)
- विशेषज्ञ और चिकित्सा पदों पर भी जोर
- लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को 7 रेडियोलॉजी विशेषज्ञ
- आयुष विभाग के लिए 543 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के साथ 71 आयुष व्याख्याता
- उच्च शिक्षा विभाग को 727 सहायक प्राध्यापक (25 विषयों में)
लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक 75 भर्ती विज्ञापनों के माध्यम से 4,492 पदों पर प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिनमें से 3,756 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियाँ संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। वर्तमान में आयोग द्वारा 81 भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से आगामी महीनों में 5,562 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग की ओर से हाल ही में राज्य सेवा परीक्षा 2019 ही नहीं 2021 और 2022 के तहत करीब 1109 विभिन्न पदों और राज्य वन सेवा परीक्षा के माध्यम से 200 विभिन्न पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किए हैं। …(प्रकाश कुमार पांडेय)





