Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Madhya Pradesh Public Service Commission: मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कार्यकाल में अब तक ​की इतने हजार नियुक्तियां…

DigitalDesk by DigitalDesk
June 26, 2025
in Uncategorized
0
Madhya Pradesh Public Service Commission during the tenure of Chief Minister Mohan Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव के अब तक के कार्यकाल में मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग Madhya Pradesh Public Service Commission की ओर से करीब 3 हजार 756 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अगुवाई में मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग MPPSC लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए काम कर रहा है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ.राजेश लाल मेहरा ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक 75 भर्ती विज्ञापनों के जरिए 4,492 पदों के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी जिनमें से 3,756 पदों पर अभ्यर्थियों की संस्तुति विभागों को भेजी जा चुकी है। आयोग की ओर से 81 नए विज्ञापन जारी किए गए हैं। जिनके तहत 5,562 अतिरिक्त पदों पर आगामी महीनों में भर्ती की जाएगी। वर्तमान में 61 भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं। यह प्रकिया आने वाले समय में 5 हजार 317 पदों को भरने के लिए संचालित की जा रही हैं।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MPPSC के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आयोग ने राज्य सेवा के लिए प्रतिभाशाली और उपयुक्त युवाओं का चयन कर एक सक्षम प्रशासन की नींव रखी है। यह चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है।

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग सचिव प्रबल सिपाहा की ओर से यह जानकारी दी कि राज्य सेवा परीक्षा 2019 के साथ ही 2021 और 2022 तथा राज्य वन सेवा परीक्षा के तहत करीब 1 हजार 309 पदों के चयन परिणाम घोषित किए गए। इनमें डिप्टी कलेक्टर (72 पद), उप पुलिस अधीक्षक (51 पद), सहायक संचालक स्कूल शिक्षा (132 पद), मप्र वित्त सेवा (22 पद) शामिल हैं। वन विभाग को 19 सहायक वन संरक्षक और 181 वन क्षेत्रपाल/परियोजना अधिकारी की संस्तुतियाँ भेजी गईं। वहीं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 7 रेडियोलॉजी विशेषज्ञ, 71 आयुष व्याख्याता, उच्च शिक्षा विभाग में 727 सहायक प्राध्यापक के साथ आयुष विभाग को 543 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के लिए नियुक्तियों की अनुशंसा की गई।

बता दें मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग एमपीपीएससी भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत स्थापित एक संवैधानिक संस्था है। संस्था का दायित्व राज्य की सार्वजनिक सेवाओं में योग्य उम्मीदवारों का स्वतंत्र और न्यायसंगत रुप से चयन सुनिश्चित किया जाता है। आयोग की ओर से राज्य के 48 विभागों और सभी जिलों में कार्यरत अधिकांश राजपत्रित अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। इन नियुक्तियों के ज़रिए राज्य प्रशासन को अगले तीन से चार दशकों तक आवश्यक मानव संसाधन मिल सकेगा, जिससे शासन व्यवस्था को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कार्यकाल में MPPSC की बड़ी उपलब्धि

  • MPPSC की ओर से 3 हजार 756 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है
  • 5 हजार 317 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी
  • सामान्य प्रशासन विभाग को 72 डिप्टी कलेक्टर
  • गृह विभाग को 51 उप पुलिस अधीक्षक
  • स्कूल शिक्षा विभाग को 132 सहायक संचालक
  • वित्त विभाग को 22 वित्त सेवा अधिकारी
  • वन विभाग को 200 पदों पर (19 सहायक वन संरक्षक, 181 परियोजना अधिकारी/वन क्षेत्रपाल)
  • विशेषज्ञ और चिकित्सा पदों पर भी जोर
  • लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को 7 रेडियोलॉजी विशेषज्ञ
  • आयुष विभाग के लिए 543 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के साथ 71 आयुष व्याख्याता
  • उच्च शिक्षा विभाग को 727 सहायक प्राध्यापक (25 विषयों में)

लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक 75 भर्ती विज्ञापनों के माध्यम से 4,492 पदों पर प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिनमें से 3,756 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियाँ संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। वर्तमान में आयोग द्वारा 81 भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से आगामी महीनों में 5,562 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग की ओर से हाल ही में राज्य सेवा परीक्षा 2019 ही नहीं 2021 और 2022 के तहत करीब 1109 विभिन्न पदों और राज्य वन सेवा परीक्षा के माध्यम से 200 विभिन्न पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किए हैं। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 309
Tags: #Chief Minister Mohan Yadav#Madhya Pradesh Public Service Commission
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version