Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मोहन सरकार ने दी अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले ये बड़ी सौगात

DigitalDesk by DigitalDesk
October 28, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Mohan Government increased DA of employees officers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसका लाभ राज्य के करीब साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। यह फैसला जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। अब मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का डीए 46% से बढ़कर 50 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। इससे कर्मचारियों को हर माह अपने वेतन में 620 रुपए से 7640 रुपये अधिक मिलेंगे।

  • MP के 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट
  • मध्यप्रदेश सरकार ने दिया अपने कर्मचारियों को गिफ्ट
  • दीपावली से पहले बढ़ाया 4 प्रतिशत डीए
  • एमपी में सरकारी कर्मचारियों का डीए अब हुआ 50 प्रतिशत
  • 1 जनवरी 2024 से लागू होगा फैसला
  • चालू वित्तीय वर्ष में मिलेगी एरियर की राशि
  • चार समान किश्तों में दी जाएगी एरियर की राशि

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने डियरनेस अलाउंस यानी DA में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इस तरह अपने कर्मचारियों को दिपावली का गिफ्ट सरकार ने दिया है। यह वृद्धि 1 जनवरी 2024 से लागू होगी। इस वृद्धि के साथ महंगाई भत्ता अब 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। अब एमपी सरकार के कर्मचारियों को दिनांक 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही एरियर की राशि का भुगतान भी इसी वित्तीय वर्ष मार्च 2025 तक चार समान किश्तों में प्रदान किया जाएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान इसकी पुष्टि करते हुए कहा राज्य सरकार ने अब अपने सभी अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। वे अपनी ओर से राज्य के सभी कर्मचारियों अधिकारियों को बधाई देते हैं। यह बधाई डबल उस समय हो जाती है जब दीपावली के साथ ही मध्यप्रदेश राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 1 नवंबर, मध्यप्रदेश के गठन की पहली तारीख है। 1956 में एक नए प्रदेश का आकार सरकार लेकर आई। देश की सेवा के साथ ही साथ मध्यप्रदेश की सेवा और समान रूप से आगे बढ़े इसी भाव के आधार पर सरकार काम कर रही है। वे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इस नाते से भी बधाई देते हैं कि आप सब अपनी लगन और मेहनत के साथ सकारात्मक सोच के चलते पूरे देश के अधिकारियों -कर्मचारियों में अपनी एक विशिष्ठ पहचान रखते हैं। इसी के नाते से राज्य सरकार का भी यह उत्तरदायित्व है कि अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाए।

पर्यावरण संगोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भोपाल में आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी में शामिल हुए। बता दें भोपाल में आयोजित देश का पहला राज्य स्तरीय प्री-सीओपी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहुंचकर कार्यक्रम की शुरूआत की। जलवायु परिवर्तन के लिये कार्यक्रम में वैश्विक प्रयास-भारत की प्रतिबद्धता को लेकर राज्य के योगदान विषय पर चर्चा की जा रही है।

इस कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्लाइमेट लीडर्स और शासकीय अधिकारी के साथ पर्यावरण विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार पर्यावरण के लिए खास ध्यान दे रही है। प्रकृति के साथ जीने और प्रकृति के बड़े-बड़े कीर्तिमान भी बना रहे हैं। बड़े-बड़े चीजों को विकसित किया जा रहा है। प्रकृति के साथ ध्यान में देते हुए विकास किया जा रहा है। दीपावली को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाया है। मध्य प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों को साथ में लेकर चलेगी। इस बार गोवर्धन पूजा सरकार मनाएगी। धनतेरस पर तीन नए मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ होगा।.वे मंदसौर में उपस्थित रहेंग और नीमच में उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। यह मेडिकल कॉलेज नर्सिंग अस्पताल स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक के बाद एक विकास हो रहा है। 2030 तक 500 गीगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य पीएम मोदी ने तय किया है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 452
Tags: #DA of employees officers#Madhya Pradesh Mohan government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version