पूर्वोत्तर निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश: अवसर और विकास का नया केंद्र…उद्योगपतियों के बीच पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संकल्पबद्धता और दूरदृष्टि ने मध्यप्रदेश को निवेश और विकास का आदर्श गंतव्य बना दिया है। राज्य अब केवल मध्य भारत तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश और विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों के उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए अवसरों का नया द्वार बन रहा है।
- मध्यप्रदेश निवेश का सुरक्षित ठिकाना
- उद्योग-अनुकूल नीतियों का लाभ
- कृषि-टेक्सटाइल्स से निर्यात बढ़ेगा
- फार्मा-हेल्थकेयर में नए अवसर
- गुवाहटी में सीएम करेंगे संवाद
भौगोलिक और औद्योगिक ताकत
मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और बड़े बाजार तक आसान पहुंच निवेशकों के लिए खास आकर्षण है। राज्य ने उद्योग-अनुकूल नीतियों और क्लस्टर आधारित विकास मॉडल को लागू किया है। जिससे निवेशक तेजी से अपने उद्योग की योजना को मूर्त रूप दे पा रहे हैं।
एग्रो, टेक्सटाइल्स और अपैरल में मजबूती
कृषि उत्पादन की ताकत के चलते एग्रो और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में यहां अपार संभावनाएं हैं। फसल से लेकर वैल्यू एडिशन तक निवेशक लाभ कमा सकते हैं। वहीं टेक्सटाइल्स और अपैरल सेक्टर परंपरा और आधुनिकता का संगम है। जिससे न सिर्फ घरेलू जरूरतें पूरी होंगी बल्कि निर्यात और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
फार्मा और हेल्थकेयर में अवसर
फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्र में मध्यप्रदेश की मजबूती निवेशकों को कच्चा माल, अनुसंधान और उत्पादन की सहूलियत देती है। राज्य की नीतियां इस सेक्टर को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में हैं।
मल्टी-सेक्टर विकास का विज़न
सीमेंट, मिनरल्स, इंजीनियरिंग, पेट्रोकेमिकल्स, केमिकल्स, टूरिज्म और वेलनेस, रिन्यूएबल एनर्जी, प्लास्टिक्स और पॉलिमर्स जैसे सेक्टर भी मध्यप्रदेश को बहुआयामी निवेश गंतव्य बनाते हैं। यहां निवेश केवल व्यावसायिक निर्णय नहीं बल्कि स्थायी विकास और रोजगार सृजन का माध्यम बन रहा है।
पूर्वोत्तर निवेशकों के लिए अवसर
पूर्वोत्तर में फैले फार्मा हब, सीमेंट यूनिट्स, टी-रिसर्च और प्लांटेशन जैसे सेक्टरों के साथ मध्यप्रदेश निवेशकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक और भरोसेमंद माहौल देता है। असम और अन्य राज्यों के उद्योगपतियों के लिए यह साझेदारी नए अवसरों का मार्ग खोल सकती है।
MSME और बड़े उद्योगों को समान मौका
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दृष्टिकोण है कि मध्यप्रदेश केवल बड़े उद्योगों का केंद्र नहीं बल्कि MSME सेक्टर का भी मजबूत सहयोगी बने। वन-स्टॉप निवेश सुविधा और क्लस्टर आधारित विकास मॉडल यह सुनिश्चित करते हैं कि हर स्तर का निवेशक यहां तेजी से कारोबार स्थापित कर सके।
गुवाहटी में आज निवेशकों से संवाद
निवेश को और गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 5 अक्टूबर को गुवाहटी में पूर्वोत्तर राज्यों के निवेशकों और भूटान के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। इस अवसर पर Royal Bhutanese Consulate के कांसुल जनरल श्री Jigme Thinlye Namgyal भी संबोधित करेंगे। सीएम डॉ. यादव निवेशकों को राज्य की नीतियों, संभावनाओं और संसाधनों की जानकारी देंगे। यह मुलाकात न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों और भूटान के उद्योगों के लिए साझी संभावनाओं का नया अध्याय खोलेगी। स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद निवेश गंतव्य बन रहा है। पूर्वोत्तर के उद्योगपतियों के लिए यह केवल नया बाजार नहीं, बल्कि स्थायी विकास, रोजगार और साझेदारी का मंच भी है। (प्रकाश कुमार पांडेय )





