आचार संहिता में भी बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना, मिलेंगे 1250 रुपये ! फंड ट्रांसफर करने के आदेश जारी

मध्य प्रदेश में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं। पिछली बार यह राशि 10 अक्टूबर को मिली थी। इस बार फिर आचार संहिता के बीच 7 नवंबर को यह राशि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। महिला बाल विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिये हैं।

बता दें योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को पिछले महीने 10 अक्टूबर 2023 को 1250 रुपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की गई थी। महिलाओं के खाते में 1250 रुपए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक के द्वारा ट्रांसफर की थी। उस समय तक मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू नहीं की गई थी। अब चुनाव का दौर चल रहा है। आचार संहिता लागू हैं। ऐसे में योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस बात की शंका थी कि आचार संहिता के चलते इस बार यह राशि उनके बैंक खाते में नहीं आएगी, लेकिन महिला बाल विकास विभाग ने उनकी शंका दूर कर दी है।

फंड ट्रांसफर करने के लिए आदेश जारी

विधानसभा चुनाव के बीच भी पात्र महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। मध्यप्रदेश लागू चुनाव आचार संहिता का योजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि 7 नवंबर को मिलेगी। इसके लिए महिला बाल विकास की ओर से फंड ट्रांसफर करने के लिए आदेश जारी कर दिये गये हैं।

आचार संहिता लागू होने से पहले की है योजना

दरअसल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके चलते मप्र की महिलाओं के बीच चर्चा थी कि इस महीने लाड़ली बहना योजना के तहत योजना का पैसा आएगा या नहीं? लेकिन महिला बाल विकास विभाग ने उनकी चिंता दूर कर दी है। बता दें कि इस महीने नवंबर में भी लाड़ली बहना योजना की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आएगी। योजना पर आचार संहिता का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि यह योजना मध्य प्रदेश में आदर्श आचरण संहिता लागू होने से पहले शुरू हो चुकी थी। ऐसे में MP में विधानसभा चुनाव के बीच भी लाड़ली बहना योजना पूर्व की तरह जारी रहेगी। इसके तहत प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खाते में योजना की राशि जमा की आएगी। यह राशि 7 नवंबर को जारी होगी। फंड ट्रांसफर करने के लिए मप्र महिला बाल विकास ने आदेश जारी कर दिये हैं। इस तरह लाडली बहनों के खाते में इस महीने भी 1250 रुपए आएंगे।

Exit mobile version