Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

‘सेना के अपमान’ के आरोप पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपनी सफाई में क्या कहा? प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 16, 2025
in स्पेशल
0
‘सेना के अपमान’ के आरोप पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपनी सफाई में क्या कहा? प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

‘सेना के अपमान’ के आरोप पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपनी सफाई में क्या कहा? प्रियंका गांधी ने क्या कहा?मध्य प्रदेश के

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को लेकर अपने बयान पर उठे विवाद पर सफाई दी। जगदीश देवड़ा ने मीडिया से कहा, “कांग्रेस मेरे बयान को गलत तरीके से पेश कर रही है। जिन चैनलों पर यह (बयान) तोड़-मरोड़ कर दिखाया जा रहा है, वे इसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “मैंने जबलपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में देश की सेना ने जो काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। देश की जनता भारतीय सेना के चरणों में नतमस्तक है। हम उन्हें सलाम करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। सेना के बारे में जितना भी कहा जाए, कम है। ये शब्द मैंने कहे हैं।” देवड़ा ने कहा, “वे इसे तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जो लोग इसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं और साजिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।” जगदीश देवड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते सुनाई दे रहे हैं, “मैं यशस्वी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगा। पूरा देश, देश की सेना, वो जवान… उनके चरणों में नतमस्तक हैं। पूरा देश उनके चरणों में नतमस्तक है।”

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

भाजपा नेताओं द्वारा हमारी सेना का लगातार अपमान बेहद शर्मनाक: प्रियंका
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जगदीश देवड़ा ने सेना का अपमान किया है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी।

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भाजपा नेताओं द्वारा हमारी सेना का लगातार अपमान बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का अपमान किया है।”

“सेना की बहादुरी पर पूरे देश के लोगों को गर्व है लेकिन भाजपा के लोग सेना का अपमान कर रहे हैं और इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय भाजपा उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। ऐसा करके भाजपा हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?”

हालांकि, भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस डिप्टी सीएम के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।

 

Post Views: 273
Tags: #BJP Madhya Pradesh formula
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version