Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

शिवराज कैबिनेट विस्तार,विंध्य,महाकौशल और बुंदलखंड साधने की कोशिश

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लंबी जद्दो जहद के बाद आखिरकार शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। शनिवार की सुबह राजभवन में एक सादे समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गौरीशंकर बिसेन, राजेन्द्र शुक्ल और राहुल सिंह लोधी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। कयास लगाए जा रहे थे कि चार विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल कियाजाएगा लेकिन सीएम शिवराज ने तीन विधायकों को ही मं​त्री के रुप में अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। इससे पहले शिवराज मंत्रिमंडल में 35 में से चार पद खाली थे। एक पद अब भी खाली रखा गया है।

  • गौरीशंकर बिसेन,राजेन्द्र शुक्ल और राहुल लोधी बने मंत्री
  • शिवराज कैबिनेट विस्तार,एक पद अब भी खाली
  • गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और राहुल लोधी बने मंत्री,अब भी एक पद खाली
  • जातीय समीकरण को साधने की कोशिश
  • गौरीशंकर बिसेन का क्षेत्र में अच्छा खासा दबदबा
  • बिसेन के जरिए महाकौशल में ओबीसी कार्ड

मंत्रिमंडल विस्तार में इससे सरकार से जातिगत, क्षेत्रीय समीकरण  साधने के साथ ही नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। राजेन्द्र शुक्ल के जरिए सीएम शिवराज की नजर विंध्य के ब्राह्मण वोटों पर है। 2018 के चुनाव में बीजेपी ने विंध्य की 30 में से 24 सीटें जीतीं थीं। महाकौशल को साधने के लिए गौरीशंकर बिसेन को मंत्री बनाया गया है। मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में ओबीसी वोटर भी हैं। ऐसे में बिसेन को मंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति बनाई जा रही है। वहीं राहुल सिंह लोधी के जरिए बुंदेलखंड जीतने की रणनीति पर शिवराज चल रहे हैं। पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी पहली बार के विधायक हैं।बुंदेलखंड के अलावा ग्वालियर चंबल में भी बड़ी संख्या में लोधी वोटर हैं। राहुल लोधी को मंत्री बनाकर भाजपा बुंदेलखंड के साथ ही ओबीसी वोटर को साध रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

महाकौशल पर बीजेपी का खोस फोकस

  • महाकौशल क्षेत्र में विधानसभा की 38 सीट
  • जबलपुर, छिंदवाड़ा, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर
  • मंडला, डिंडोरी और बालाघाट जिले शामिल हैं
  • 2018 के चुनाव में बीजेपी को निराशा हाथ लगी थी
  • 2018 में बीजेपी को महज 13 सीट ही मिली थी
  • कांग्रेस को मिली थी 24 सीट
  • एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी
  • जातीय समीकरण को साधने की कोशिश
  • गौरीशंकर बिसेन का क्षेत्र में अच्छा खासा दबदबा

गौरीशंकर बिसेन ओबीसी वर्ग से आते हैं। अभी वे मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी हैं। उनका जन्म 1952 में बालाघाट में हुआ था। बिसेन ने 7 बार विधायक हैं। लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके है। बिसेन ने 1985 में विधानसभा का चुनाव जीत कर राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद 1990 और 1993 में बालाघाट से लगातार 3 बार विधानसभा चुनाव जीते। 1998 में उनकी पत्नी बालाघाट से विधानसभा चुनाव लड़ीं थी, हालांकि चुनाव हार गईं। गोरीशंकर बिसेन 2003 से बालाघाट सीट से लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। बता दें महाकौशल क्षेत्र में बड़ी संख्या में ओबीसी मतदाता हैं। बिसेन को मंत्री बनाकर बीजेपी ने ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति बनाई जा रही है।

विंध्य में ब्राह्मण वोटों पर नजर

  • 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने विंध्य की 30 में से 24 सीटें जीतीं
  • रीवा की 8 में से 8 विधानसभा सीटें बीजेपी के खाते में गई थी
  • बीजेपी का इस बार भी विंध्य क्षेत्र पर पूरा फोकस है
  • अब तक विंध्य से कोई ब्राह्मण नेता को नहीं बनाया था मंत्री
  • मप्र की 30 विधानसभा सीटों पर ब्राह्मण वर्ग का दबदबा
  • 30 सीटों पर गेम चेंजर है ब्राह्मण वोट
  • राजेंद्र शुक्ला विंध्य का बड़ा ब्राह्मण चेहरा

रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ल को फिर मंत्री बनाया गया है। रीवा में जन्में राजेन्द्र शुक्ल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर साल 2003 में चुनावी राजनीति में उतरे और विधानसभा चुनाव जीते।। इसके बाद 2008 और 2013 में भी विधानसभा चुनाव जीते। साल 2013 में शुक्ल को मंत्री बनाया गया। 2018 में भी चुनाव जीते थे,लेकिन तब उन्हें मंत्री नहीं बनया गया अब उन्हें कुर्सी मिली है। शुक्ला विंध्य में पार्टी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा मानाहैं। पार्टी को विधानसभा चुनाव में विंध्यअंचल में कांग्रेस से कांटे की टक्कर मिल रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी वहां टक्कर दे रही है। सिंगरौली महापौर सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई। इसे क्षेत्र में पार्टी के प्रति नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है।पहले किये गये सर्वे की रिपोर्ट भी पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में अब शुक्ल को मंत्री बनाकर जनता को साधने की कोशिश की जा रही है।

बुंदेलखंड में लोधी वोटर्स गेम चेंजर

  • लोधी समाज में राहुल लोधी बड़ा चेहरा
  • 2018 खरगापुर सीट से बीजेपी विधायक चुने गए
  • पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं
  • लोधी वोटर्स की संख्या बहुत अधिक है
  • बुदेलखंड में OBC मतदाताओं को प्रभावित करने की कवायद
  • उमा भारती को खुश करने की कोशिश
  • टीकमगढ़, निवाड़ी मजबूत करने की कोशिश

लोधी साधेंगे बुंदेलखंड और लोधी वोट

पहली बार के विधायक राहुल सिंह लोधी को शिवराज कैबिनेट में स्थान मिला है। वे 2018 में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। राहुल लोधी पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे हैं। बता दें बुंदेलखंड और ग्वालियर चंबल में बड़ी संख्या में लोधी वोटर हैं। राहुल लोधी को मंत्री बनाकर भाजपा बुंदेलखंड के साथ ही ओबीसी वोटर को साधने की कोशिश में जुटी है।

Post Views: 265
Tags: BundelkhandGaurishankar BisenMadhya Pradesh CM Shivraj cabinet expansionMahakaushalRahul Singh LodhiRajendra ShuklaVindhya
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version